Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01, जनवरी, 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। जिसमें रविवार को द्वितीय विशेष अभियान तिथि नियत थी, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार तहसील खलीलाबाद अंतर्गत उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी तथा तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर द्वारा विभिन्न बूथों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण किया तथा उनसे निर्वाचन संबंधित जानकारी प्राप्त की। निर्वाचन के दौरान संलग्न सूची के अनुसार 5 बीएलओ द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उनके उनके विभागाध्यक्ष को विभागीय कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने पत्र जारी किया। उप जिला अधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी का प्रतिभाग आवश्यक है तथा आगामी 2 विशेष तिथि 26 नवंबर तथा 4 दिसंबर को इसी प्रकार अभियान चलाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है।

संतकबीरनगर-विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से गायब मिले 5 बीएलओ., एसडीएम ने दिया कार्यवाही का निर्देश

 

संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01, जनवरी, 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। जिसमें रविवार को द्वितीय विशेष अभियान तिथि नियत थी, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार तहसील खलीलाबाद अंतर्गत उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी तथा तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर द्वारा विभिन्न बूथों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण किया तथा उनसे निर्वाचन संबंधित जानकारी प्राप्त की। निर्वाचन के दौरान संलग्न सूची के अनुसार 5 बीएलओ द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उनके उनके विभागाध्यक्ष को विभागीय कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने पत्र जारी किया। उप जिला अधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी का प्रतिभाग आवश्यक है तथा आगामी 2 विशेष तिथि 26 नवंबर तथा 4 दिसंबर को इसी प्रकार अभियान चलाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!