Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा चलाये गये वारण्टियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी धनघटा राम प्रकाश के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर संतोष मिश्रा महुली के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस ने रविवार को 10 वारण्टियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पकड़े गये 10 वारण्टियों में महुली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो के रामधरन, भीम सेन, अर्जुन, संजय, विजय प्रताप, विनोद, उदयराज, राम अजोर, रामलाल तथा बृजेश शामिल है। वारण्टियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 हरिकेश भारती, उ0नि0 कौशल किशोर सिंह, उ0नि0 ददन राय, उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय, हे0का0 भानुप्रकाश यादव, मो0 आरिफ, का0 शरद राय, मो0 सुल्तान, का0 धनन्जय सिंह, का0 प्रशान्त त्रिपाठी, सोनू यादव, सलमान अंसारी तथा राजन यादव शामिल रहे। इंस्पेक्टर महुली संतोष मिश्र ने मीडिया सेल के माध्यम से बताया है कि आगे भी अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

संतकबीरनगर-महुली पुलिस ने 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा चलाये गये वारण्टियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी धनघटा राम प्रकाश के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर संतोष मिश्रा महुली के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस ने रविवार को 10 वारण्टियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पकड़े गये 10 वारण्टियों में महुली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो के रामधरन, भीम सेन, अर्जुन, संजय, विजय प्रताप, विनोद, उदयराज, राम अजोर, रामलाल तथा बृजेश शामिल है। वारण्टियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 हरिकेश भारती, उ0नि0 कौशल किशोर सिंह, उ0नि0 ददन राय, उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय, हे0का0 भानुप्रकाश यादव, मो0 आरिफ, का0 शरद राय, मो0 सुल्तान, का0 धनन्जय सिंह, का0 प्रशान्त त्रिपाठी, सोनू यादव, सलमान अंसारी तथा राजन यादव शामिल रहे। इंस्पेक्टर महुली संतोष मिश्र ने मीडिया सेल के माध्यम से बताया है कि आगे भी अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!