Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       मेंहदावल। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के निर्देशन में के माह अक्टूबर के समस्त थानों के कार्यप्रणाली के बारे में गत 11, नवम्बर, 2022 से 17, नवम्बर, 2022 तक एक आनलाइन पोल कराया गया था, आनलाइन पोल में आमजनमानस को पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरुक करते हुए ट्विटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर/एनसीआर फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन किया गया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिये गये, जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्यवाही से संतुष्ट हैं या नहीं। इस आनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य माध्यम ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप्प आदि पर लिंक भेजकर आनलाइन पोल भी कराया गया जिसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है। इस वोटिंग का उद्देश्य आमजनमानस से प्राप्त सुझावों का उपयोग कर पुलिस के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार कर अधिक जनप्रिय एवं व्यवहारकुशल बनाना है। आमजन द्वारा इस पोल के माध्यम से ट्विटर पर 1576 वोट, डायरेक्ट पोल पर 4647, एफआईआर / एनसीआर वादी द्वारा 214, आईजीआरएस पर 619 व पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन के 1802 प्रकरणों पर अपनी राय व्यक्त की गई, जिसके आधार पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर में थाना मेहदावल को प्रथम स्थान व थाना दुधारा को द्वितीय स्थान दिया गया है। इस पोल में थाना धर्मसिंहवा को तृतीय, थाना बेलहरकला को चतुर्थ, थाना महुली को पांचवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद को छठा, थाना बखिरा को सातवां, महिला थाना को आठवां व थाना धनघटा को नौवां स्थान प्रदान किया गया है।

संतकबीरनगर-आनलाईन पोल में प्रथम स्थान पर मेंहदावल,दुधारा को मिला द्वितीय स्थान

 

 

 

मेंहदावल। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के निर्देशन में के माह अक्टूबर के समस्त थानों के कार्यप्रणाली के बारे में गत 11, नवम्बर, 2022 से 17, नवम्बर, 2022 तक एक आनलाइन पोल कराया गया था, आनलाइन पोल में आमजनमानस को पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरुक करते हुए ट्विटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर/एनसीआर फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन किया गया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिये गये, जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्यवाही से संतुष्ट हैं या नहीं। इस आनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य माध्यम ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप्प आदि पर लिंक भेजकर आनलाइन पोल भी कराया गया जिसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है। इस वोटिंग का उद्देश्य आमजनमानस से प्राप्त सुझावों का उपयोग कर पुलिस के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार कर अधिक जनप्रिय एवं व्यवहारकुशल बनाना है। आमजन द्वारा इस पोल के माध्यम से ट्विटर पर 1576 वोट, डायरेक्ट पोल पर 4647, एफआईआर / एनसीआर वादी द्वारा 214, आईजीआरएस पर 619 व पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन के 1802 प्रकरणों पर अपनी राय व्यक्त की गई, जिसके आधार पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर में थाना मेहदावल को प्रथम स्थान व थाना दुधारा को द्वितीय स्थान दिया गया है। इस पोल में थाना धर्मसिंहवा को तृतीय, थाना बेलहरकला को चतुर्थ, थाना महुली को पांचवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद को छठा, थाना बखिरा को सातवां, महिला थाना को आठवां व थाना धनघटा को नौवां स्थान प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!