Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
संतकबीरनगर - निजी कार्यक्रम के तहत जिले मे आये सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधान सभा के अपना दल एस विधायक विनय वर्मा का पार्टी के व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी की अगुआई मे पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया।
व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने विधायक विनय वर्मा को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत दिखे विधायक विनय वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम लेते हुए पुष्कर चौधरी से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। आपको बता दें कि पार्टी से शोहरतगढ़ विधायक होने के साथ ही साथ विनय वर्मा पार्टी के व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं जिनका आगमन जब व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित कैम्प कार्यालय/आवास पर हुई तब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्कर की अगुआई मे उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी की तारीफ़ करते हुए कहा कि यदि सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरे मन से लग जाए तो संगठन उत्तरप्रदेश मे बहुत मजबूत हो जायेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल लेते हुए सभी को इस बात के लिए बधाई दी की अपना दल एस का हर एक कार्यकर्ता आज गुरु गोविंद सिंह की उस कहावत को जिसमे ये कहा गया है कि "सवा लाख से एक लड़ाऊ, चिड़ियन ते मै बाज़ तुड़ाउ"  को चरितार्थ कर रहा कि जिसके चलते पार्टी बड़ी ही तेजी से प्रदेश मे मजबूत हो रही है

विधायक विनय वर्मा का “पुष्कर” की अगुआई मे अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

संतकबीरनगर – निजी कार्यक्रम के तहत जिले मे आये सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधान सभा के अपना दल एस विधायक विनय वर्मा का पार्टी के व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी की अगुआई मे पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया।
व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने विधायक विनय वर्मा को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत दिखे विधायक विनय वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम लेते हुए पुष्कर चौधरी से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। आपको बता दें कि पार्टी से शोहरतगढ़ विधायक होने के साथ ही साथ विनय वर्मा पार्टी के व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं जिनका आगमन जब व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित कैम्प कार्यालय/आवास पर हुई तब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्कर की अगुआई मे उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी की तारीफ़ करते हुए कहा कि यदि सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरे मन से लग जाए तो संगठन उत्तरप्रदेश मे बहुत मजबूत हो जायेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल लेते हुए सभी को इस बात के लिए बधाई दी की अपना दल एस का हर एक कार्यकर्ता आज गुरु गोविंद सिंह की उस कहावत को जिसमे ये कहा गया है कि “सवा लाख से एक लड़ाऊ, चिड़ियन ते मै बाज़ तुड़ाउ”  को चरितार्थ कर रहा कि जिसके चलते पार्टी बड़ी ही तेजी से प्रदेश मे मजबूत हो रही है

Leave a Reply

error: Content is protected !!