Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-डीएम.एवं एसपी.के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च, त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चेतावनी     संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से आगामी त्योहार होली, शब्बेबारात को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराने के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना बखिरा अन्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र कस्बा बखिरा के प्रमुख मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया, पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, राहगीरों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्थ किया गया। मार्च के दौरान जनता से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को मिलजुल कर सकुशल,शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्वक मनाने, अफवाह पर ध्यान न देने हेतु आमजनमानस से अपील की गई एवं जनता को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चाक चैबंद सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक होलिका दहन के स्थानों पर पर्याप्त ड्यूटी लगाने तथा तथा त्योहारों के दौरान उपद्रव करने वाले आसामाजित तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष बखिरा को निर्देशित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बखिरा श्याममोहन, वरि0 उ0नि0 थाना बखिरा प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी चैकी बखिरा जितेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद में चाक चैबन्द सुरक्षा तथा आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के क्षेत्राधिकारीगण सहित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चैकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थानाध्चैकी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गो, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों2वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही है।

संतकबीरनगर-डीएम.एवं एसपी.के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च, त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चेतावनी

संतकबीरनगर-डीएम.एवं एसपी.के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च, त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चेतावनी

 

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से आगामी त्योहार होली, शब्बेबारात को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराने के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना बखिरा अन्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र कस्बा बखिरा के प्रमुख मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया, पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, राहगीरों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्थ किया गया। मार्च के दौरान जनता से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को मिलजुल कर सकुशल,शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्वक मनाने, अफवाह पर ध्यान न देने हेतु आमजनमानस से अपील की गई एवं जनता को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चाक चैबंद सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक होलिका दहन के स्थानों पर पर्याप्त ड्यूटी लगाने तथा तथा त्योहारों के दौरान उपद्रव करने वाले आसामाजित तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष बखिरा को निर्देशित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बखिरा श्याममोहन, वरि0 उ0नि0 थाना बखिरा प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी चैकी बखिरा जितेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद में चाक चैबन्द सुरक्षा तथा आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के क्षेत्राधिकारीगण सहित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चैकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थानाध्चैकी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गो, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों2वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!