संत कबीर नगर जिले के जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सैनिक बंधुओं के विभिन्न मांगो/समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दिए।