Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   चिरानियॉ परिवार ने कराया हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम, भक्तों की भारी भीड़ संतकबीरनगर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद के हनुमान मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों पर बड़े ही धूम-धाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव भक्तों ने मनाया। इस अवसर पर जगह-जगह भण्डारा का आयोजन किया गया। विशेष कार्यक्रम खलीलाबाद शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में उमड़ी भक्तों ने भजन कीर्तन के रस में डूबे रहे। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर नि0 नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद श्याम सुन्दर वर्मा ने शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित दर्जन भर से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शहरवासियों को हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। नि0 नगर पालिका अध्यक्ष ने सीमा विस्तार क्षेत्र के डीघा में हनुमान जी मंदिर पर पहुंच रूद्रावतारी हनुमान जी का पूजन अर्चन किया और वहा पर आयोजित रामचरित मानस पाठ का श्रवण कर उपस्थित लोगो का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत पालिका अध्यक्ष शहर के मोहल्ला बगहिया, गोला बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित हरिहरपुर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में पहुंच भजन कीर्तन का आनंद लिया। नि0 पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि महाबली हनुमान जी चिरंजीवी है औऱ उनकी केवल भक्ति मात्र से लोगों के बड़े-बड़े संकट और दुःख दूर हो जाते है। इसलिए हनुमान जी को संकटमोचक और कष्टभंजन भी कहा गया है। इस अवसर पर अश्वनी चौरसिया, एस पी चौधरी, रविन्द्र यादव, अमन वर्मा, निपेंद्र ठाकुर, राजू वर्मा, अनूप चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, छात्रसंघ के उपाध्यक्ष पंकज चौरसिया, दिग्विजय यादव, राना यादव सहित भारी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों पर हुआ आयोजन, भजन कीर्तन व भण्डारा

 

चिरानियॉ परिवार ने कराया हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम, भक्तों की भारी भीड़

संतकबीरनगर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद के हनुमान मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों पर बड़े ही धूम-धाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव भक्तों ने मनाया। इस अवसर पर जगह-जगह भण्डारा का आयोजन किया गया। विशेष कार्यक्रम खलीलाबाद शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में उमड़ी भक्तों ने भजन कीर्तन के रस में डूबे रहे। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर नि0 नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद श्याम सुन्दर वर्मा ने शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित दर्जन भर से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शहरवासियों को हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। नि0 नगर पालिका अध्यक्ष ने सीमा विस्तार क्षेत्र के डीघा में हनुमान जी मंदिर पर पहुंच रूद्रावतारी हनुमान जी का पूजन अर्चन किया और वहा पर आयोजित रामचरित मानस पाठ का श्रवण कर उपस्थित लोगो का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत पालिका अध्यक्ष शहर के मोहल्ला बगहिया, गोला बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित हरिहरपुर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में पहुंच भजन कीर्तन का आनंद लिया। नि0 पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि महाबली हनुमान जी चिरंजीवी है औऱ उनकी केवल भक्ति मात्र से लोगों के बड़े-बड़े संकट और दुःख दूर हो जाते है। इसलिए हनुमान जी को संकटमोचक और कष्टभंजन भी कहा गया है। इस अवसर पर अश्वनी चौरसिया, एस पी चौधरी, रविन्द्र यादव, अमन वर्मा, निपेंद्र ठाकुर, राजू वर्मा, अनूप चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, छात्रसंघ के उपाध्यक्ष पंकज चौरसिया, दिग्विजय यादव, राना यादव सहित भारी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!