Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है [caption id="attachment_20132" align="alignnone" width="206"] प्रभारी/सह प्रभारी बनाए गए पदाधिकारियों की सूची[/caption] लखनऊ - प्रदेश भर के जनपदों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और जिलेवार समीक्षा के क्रम में अपना दल एस ने निकाय चुनाव के पहले एक लिस्ट जारी कर निष्ठावान पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रथम चरण के जनपदवार संगठन समीक्षा की सूची में गोरखपुर जोन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए जहां डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को समीक्षा प्रभारी बनाया गया है वहीं व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा संतकबीर नगर जिले के निवासी पुष्कर चौधरी को संगठन समीक्षा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सह प्रभारी बने पुष्कर चौधरी अपने प्रभारी डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज के साथ बस्ती और गोरखपुर मंडल के सभी जिलों की जिलेवार समीक्षा कर इसकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यानी नगर निकाय चुनाव के पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय राजनीति क्षेत्र के लिए एक मास्टर स्ट्रोक साबित होगा जिसमे विभिन्न जिलों की समीक्षा रिपोर्ट उच्च पदाधिकारियों को मिलने के बाद विभिन्न जिलों में फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के कबायद में जुटे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकता है।यूपी और केंद्र की सरकार में सहयोगी अपना दल एस लगातार अपना विस्तार करते हुए पूर्वी यूपी में बड़ी ही तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है। पार्टी की जड़ों को पूर्वांचल में मजबूत बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जनपदों के समीक्षा से जुड़ी इस सूची में उन निष्ठावान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनके बल पर पार्टी लगातार इस क्षेत्र में मजबूत हो रही है। पूरे मामले पर व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष व गोरखपुर/बस्ती मंडल के सह प्रभारी बनाए गए पुष्कर चौधरी ने बताया कि पार्टी को सभी जिलों में मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने हमे आदेशित किया है। शीर्ष नेतृत्व ने इसके लिए मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का काम करूंगा। श्री चौधरी ने बताया कि सभी जिलों की समीक्षा की जानी है, जिलों में पार्टी का क्या ग्राफ है? पार्टी कितनी मजबूती के साथ खड़ी है, पूर्व में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मिले निर्देशों खासकर सदस्यता अभियान के तहत सभी जिलों में क्या क्या उपलब्धि रही है आदि के बारे में तथा नगर निकाय चुनाव में पार्टी की स्थिति परिस्थिती आदि से संबंधित रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जानी है।

“पुष्कर” को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए गोरखपुर जोन के सह प्रभारी

प्रभारी/सह प्रभारी बनाए गए पदाधिकारियों की सूची

लखनऊ – प्रदेश भर के जनपदों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और जिलेवार समीक्षा के क्रम में अपना दल एस ने निकाय चुनाव के पहले एक लिस्ट जारी कर निष्ठावान पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रथम चरण के जनपदवार संगठन समीक्षा की सूची में गोरखपुर जोन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए जहां डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को समीक्षा प्रभारी बनाया गया है वहीं व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा संतकबीर नगर जिले के निवासी पुष्कर चौधरी को संगठन समीक्षा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सह प्रभारी बने पुष्कर चौधरी अपने प्रभारी डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज के साथ बस्ती और गोरखपुर मंडल के सभी जिलों की जिलेवार समीक्षा कर इसकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यानी नगर निकाय चुनाव के पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय राजनीति क्षेत्र के लिए एक मास्टर स्ट्रोक साबित होगा जिसमे विभिन्न जिलों की समीक्षा रिपोर्ट उच्च पदाधिकारियों को मिलने के बाद विभिन्न जिलों में फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के कबायद में जुटे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकता है।यूपी और केंद्र की सरकार में सहयोगी अपना दल एस लगातार अपना विस्तार करते हुए पूर्वी यूपी में बड़ी ही तेजी के साथ अपना पांव पसार रहा है। पार्टी की जड़ों को पूर्वांचल में मजबूत बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जनपदों के समीक्षा से जुड़ी इस सूची में उन निष्ठावान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिनके बल पर पार्टी लगातार इस क्षेत्र में मजबूत हो रही है। पूरे मामले पर व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष व गोरखपुर/बस्ती मंडल के सह प्रभारी बनाए गए पुष्कर चौधरी ने बताया कि पार्टी को सभी जिलों में मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने हमे आदेशित किया है। शीर्ष नेतृत्व ने इसके लिए मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का काम करूंगा। श्री चौधरी ने बताया कि सभी जिलों की समीक्षा की जानी है, जिलों में पार्टी का क्या ग्राफ है? पार्टी कितनी मजबूती के साथ खड़ी है, पूर्व में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मिले निर्देशों खासकर सदस्यता अभियान के तहत सभी जिलों में क्या क्या उपलब्धि रही है आदि के बारे में तथा नगर निकाय चुनाव में पार्टी की स्थिति परिस्थिती आदि से संबंधित रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जानी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!