संतकबीरनगर
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की मंशा पर पलीता लगाने वाले विवादित कंप्यूटर ऑपरेटर राम सागर उर्फ सागर भारद्वाज का स्थानांतरण शासन के निर्देश पर गैर ब्लॉक कर दिया गया। आपको बता दें कि गत दिनों खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर राम सागर उर्फ सागर भारद्वाज पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर के स्थानांतरण की मांग की थी। स्थानीय अफसरों के द्वारा जब उपरोक्त कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्यवाई नही की गई तब प्रधानों ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से लगायत ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त एवम अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास की जिसपर स्थानीय अफसरों के पास जांच कर कारवाई का निर्देश भी आया लेकिन स्थानीय अफसरों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। किंतु इस बात की शिकायत जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हुई तब उन्होंने तत्काल निर्देश देते हुए विवादित कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ जांच और कार्यवाई के साथ उसके तत्काल स्थानांतरण का आदेश दिया। जिसके अनुपालन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने राम सागर उर्फ सागर भारद्वाज का स्थानांतरण बघौली करते हुए उनके स्थान पर आशीष उपाध्याय को नियुक्त किया है।
विदित हो कि ब्लाक पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर राम सागर उर्फ सागर भारद्वाज के द्वारा धन उगाही से नाराज प्रधानों ने गत दिनों खलीलाबाद ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। प्रधानों द्वारा मुख्य गेट को बंद करके धरना दिए जाने की सूचना सीडीओ संत कुमार, एसडीएम रमेश चंद्र, प्रभारी डीडीओ जीशान रिजवी, बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने सभी को समझाने- बुझाने का प्रयास किया था । उस दिन प्रधानों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंप ब्लाक में तैनात कंप्यूटर आपरेटर राम सागर उर्फ सागर भारद्वाज को हटाने की मांग करने के साथ यहां पर तैनात एक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) पर गंभीर आरोप लगाए थे। तथा प्रकरण की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई कारवाई होता न देख प्रधानों ने इसकी शिकायत शासन में की थी जिसपर आज जाकर ये कार्यवाई हुई।