Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संत कबीर नगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा हुकूमत तानाशाह हो गई है और सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। इसी क्रम में नगरीय निकाय चुनाव टालना चाहती है क्योंकि उसे नगरीय चुनाव में भारी हार का डर सता रहा है। श्री कलाम आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मौसम की मार से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है और अब जब फसल पक कर तैयार हुई तो किसानों के खेतों में आग लगने की घटनाए हो रही है जिससे उसकी कमर टूट जा रही है। फायर ब्रिगेड का कोई इंतजाम नही है। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल जिले के सभी थानों पर फायर ब्रिगेड का इंतजाम नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी आन्दोलन करने को बाध्य होगी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर अपराध बढ़ रहे है। जनता नगर निकाय चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के तानाशाही के विरोध में समाजवादी पार्टी जल्द ही धरना प्रदर्शन करेगी। पूर्व विधायक/जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो दलितो का नेता बनने का दिखावा कर रही है जबकि वह अपना वोट बैंक भाजपा के खाते में डाल चुकी है। सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत नही है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़ो का हक छीन रही है। हिन्दू मुस्लिम व मंदिर मस्जिद से अपनी राजनीति चला रही है।

सत्तारूढ़ दल भाजपा को सता रहा है निकाय चुनाव में हार का डर – कलाम

Leave a Reply

error: Content is protected !!