Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र संतकबीरनगर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने स्थापना दिवस यानी 06 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद में विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान के तहत वार्डों में साफ सफाई हेतु नेताओं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा आज खलीलाबाद के बगहिया कांशीराम आवास मुहल्ले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता के दूत बनकर श्याम सुंदर वर्मा और उनकी टीम के सदस्यों ने वार्ड नंबर पांच कांशीराम की साफ सफाई करते हुए लोगों को भी साफ सफाई के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के पीएम बनते ही स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत का नारा दिया था। उसे मंत्र मानकर भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक और सामाजिक काम ही करते है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है।

“श्याम सुंदर वर्मा” ने चलाया झाड़ू, कांशीराम वार्ड में की सफाई

 

रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र

संतकबीरनगर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने स्थापना दिवस यानी 06 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका परिषद में विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान के तहत वार्डों में साफ सफाई हेतु नेताओं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा आज खलीलाबाद के बगहिया कांशीराम आवास मुहल्ले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता के दूत बनकर श्याम सुंदर वर्मा और उनकी टीम के सदस्यों ने वार्ड नंबर पांच कांशीराम की साफ सफाई करते हुए लोगों को भी साफ सफाई के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के पीएम बनते ही स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत का नारा दिया था। उसे मंत्र मानकर भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक और सामाजिक काम ही करते है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!