Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-महुली पुलिस ने वांक्षित अभियुक्त को किया गिरफ्तार       संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती आर0के0 भारद्वाज के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महुली संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171 / 2023 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त मुराली पुत्र सुक्खु निवासी भिनखिनी खुर्द थाना महुली को रविवार को जमुहट नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल पहसुल (हंसिया) को बरामद किया गया है। गत 12, मई, 2023 को वादी शिवलखन पुत्र स्व0 सुखारी निवासी भिनखिनी खुर्द थाना महुली द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उनके लड़के रमेश को गांव के ही मुराली पुत्र सुक्खु ने ताड़ी उतारने वाले पहसुल (हंसुआ) से उसके गर्दन पर मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171 / 2023 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी महुली को निर्देशित किया गया था, जिसमें महुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण प्रभारी निरीक्षक थाना महुली सन्तोष कुमार मिश्र, वरि0उ0नि0 थाना महुली शैलेन्द्र सिंह, कां0 मनोज कुशवाहा, कां0 अजय राणा शामिल रहे।

संतकबीरनगर-महुली पुलिस ने वांक्षित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर-महुली पुलिस ने वांक्षित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 

 

संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती आर0के0 भारद्वाज के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महुली संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171 / 2023 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त मुराली पुत्र सुक्खु निवासी भिनखिनी खुर्द थाना महुली को रविवार को जमुहट नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल पहसुल (हंसिया) को बरामद किया गया है। गत 12, मई, 2023 को वादी शिवलखन पुत्र स्व0 सुखारी निवासी भिनखिनी खुर्द थाना महुली द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उनके लड़के रमेश को गांव के ही मुराली पुत्र सुक्खु ने ताड़ी उतारने वाले पहसुल (हंसुआ) से उसके गर्दन पर मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171 / 2023 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी महुली को निर्देशित किया गया था, जिसमें महुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण प्रभारी निरीक्षक थाना महुली सन्तोष कुमार मिश्र, वरि0उ0नि0 थाना महुली शैलेन्द्र सिंह, कां0 मनोज कुशवाहा, कां0 अजय राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!