Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र(वरिष्ठ पत्रकार) संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में शुरू हुई ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ साइकिल यात्रा रविवार को संतकबीरनगर के टेमा रहमत चौराहे पहुंची। सपाईयों के जोश खरोस उत्साह के आगे हल्की बारिश भी फेल हो गयी। साइकिल यात्रा जनपद में पहुँचने पर सपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक बस्ती सदर महेन्द्र नाथ यादव ने झंडा दिखाकर संतकबीरनगर को यात्रा को प्रवेश कराया जहां सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव" सनी भैया" रामवृक्ष यादव केडी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान लोरिक यादव, रमेश यादव नित्यानन्द यादव राहुल यादव बादल आलोक यादव ने गनभेदी नारों एवं गाजे बाजे के साथ साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां से साइकिल यात्रा काटें बुधा बेलहवा, चुरेब खलीलाबद शहर होते हुए शेखर मैरेज हाल बड़गो पहुँची। इसके पूर्व जगह जगह पर सपाईयों ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में चल रहे नेताओ ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। यात्रा को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह संदेश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बल पर बीजेपी को हराना है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान, नौवजवा, मजदूर, व्यापारी, छात्र सभी वर्ग इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान हैं।

सपा की साइकिल यात्रा का संतकबीरनगर के सपाइयो ने किया गाजे बाजे के साथ स्वागत

 

रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र(वरिष्ठ पत्रकार)
संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में शुरू हुई ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ साइकिल यात्रा रविवार को संतकबीरनगर के टेमा रहमत चौराहे पहुंची। सपाईयों के जोश खरोस उत्साह के आगे हल्की बारिश भी फेल हो गयी। साइकिल यात्रा जनपद में पहुँचने पर सपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक बस्ती सदर महेन्द्र नाथ यादव ने झंडा दिखाकर संतकबीरनगर को यात्रा को प्रवेश कराया जहां सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव” सनी भैया” रामवृक्ष यादव केडी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान लोरिक यादव, रमेश यादव नित्यानन्द यादव राहुल यादव बादल आलोक यादव ने गनभेदी नारों एवं गाजे बाजे के साथ साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां से साइकिल यात्रा काटें बुधा बेलहवा, चुरेब खलीलाबद शहर होते हुए शेखर मैरेज हाल बड़गो पहुँची। इसके पूर्व जगह जगह पर सपाईयों ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में चल रहे नेताओ ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। यात्रा को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह संदेश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बल पर बीजेपी को हराना है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान, नौवजवा, मजदूर, व्यापारी, छात्र सभी वर्ग इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान हैं।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!