Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   भाजपा सरकार से जनता का मोह खत्म, साइकिल यात्रा से नौजवाने में गजब का है उत्साह रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र संतकबीरनगर: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में शुरू हुई ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ साइकिल यात्रा रविवार को संतकबीरनगर के टेमा रहमत चौराहे पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद क़रीबी कद्दावर सपा नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव "सनी" के नेतृत्व में सैकडों युवा कार्यकर्ताओं में ने अभिषेक यादव को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के साथ पूर्व विधान परिषद संतोष यादव सनी ने टेमा रहमत चौराहे से शेखर मैरेज हाल बडगों तक बारिश में भीगकर लगभग 25 किलोमीटर लगातार साइकिल चलाया। साइकिल यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य कद्दावर सपा ने 62 लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर से टिकट के प्रबल दावेदार संतोष यादव सनी ने कहा है कि देश बनाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये जन कल्याणकारी कार्यों को आम जनता को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सर्वाधिक सीट जीत कर केन्द्र में नई सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभायेंगे उन्होंने ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे जनपद में कार्याकर्ताओ में एक नया जोश आया है, इससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति सोच बदली है। भाजपा सरकार से जनता का मोह खत्म हो गया है। घोसी का उप चुनाव देश में बदलाव का आगाज कर दिया है। जनता राजग को बिदा करने का मन बना लिया है। अखिलेश यादव जी का फार्मूला पीडीए सफल साबित हो गया है। यही फार्मूला भाजपा के अहंकार और घमंड को चकनाचूर कर देगा। सत्यमेव टाइम्स से बातचीत में संतोष यादव सनी ने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, हमारे देश के संविधान पर हमले और शिक्षा, रेलवे, हवाई अड्डों जैसे सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण के बारे में बात करते हैं। उन्होंने के कहा कि साइकिल यात्रा को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बीजेपी सरकार की कार्यशैली से तंग आ चुके लोग यात्रा को काफी शानदार बता रहे हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार विफल साबित हो रही है। विकास कार्य ठप पड़े है देश एवं प्रदेश में हिन्दूत्ववादी विचारधारा की सरकारें चल रही हैं। इनका विकास से कोई लेना- देना नहीं है सपा मुखिया अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता की वकालत करते हुए सनी ने कहा कि पूरा प्रदेश अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाले समय में अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि सपा में ही दलितों एवं पिछड़ों को सम्मान दिया जाता है। आने वाले समय में सभी वर्गो के लोग बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होंगे। वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि प्रदेश की गूँगी बहरी सरकार अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराकर अंग्रेजी हुकुमत की याद ताजा कर दिया हैं पिछले एक पखवारे से अधिवक्ता समाज आन्दोलन व सड़क पर है उनकी मांगे सरकार नहीं मान रही हैं इससे बड़ा जुल्म क्या हो सकता है।

अखिलेश के नेतृत्व में सर्वाधिक सीट जीत कर सपा केन्द्र में बनाएगी नई सरकार : “सनी”

 

भाजपा सरकार से जनता का मोह खत्म, साइकिल यात्रा से नौजवाने में गजब का है उत्साह

रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र

संतकबीरनगर: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में शुरू हुई ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ साइकिल यात्रा रविवार को संतकबीरनगर के टेमा रहमत चौराहे पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद क़रीबी कद्दावर सपा नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव “सनी” के नेतृत्व में सैकडों युवा कार्यकर्ताओं में ने अभिषेक यादव को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के साथ पूर्व विधान परिषद संतोष यादव सनी ने टेमा रहमत चौराहे से शेखर मैरेज हाल बडगों तक बारिश में भीगकर लगभग 25 किलोमीटर लगातार साइकिल चलाया। साइकिल यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य कद्दावर सपा ने 62 लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर से टिकट के प्रबल दावेदार संतोष यादव सनी ने कहा है कि देश बनाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये जन कल्याणकारी कार्यों को आम जनता को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सर्वाधिक सीट जीत कर केन्द्र में नई सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभायेंगे उन्होंने ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे जनपद में कार्याकर्ताओ में एक नया जोश आया है, इससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति सोच बदली है। भाजपा सरकार से जनता का मोह खत्म हो गया है। घोसी का उप चुनाव देश में बदलाव का आगाज कर दिया है। जनता राजग को बिदा करने का मन बना लिया है। अखिलेश यादव जी का फार्मूला पीडीए सफल साबित हो गया है। यही फार्मूला भाजपा के अहंकार और घमंड को चकनाचूर कर देगा। सत्यमेव टाइम्स से बातचीत में संतोष यादव सनी ने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, हमारे देश के संविधान पर हमले और शिक्षा, रेलवे, हवाई अड्डों जैसे सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण के बारे में बात करते हैं। उन्होंने के कहा कि साइकिल यात्रा को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बीजेपी सरकार की कार्यशैली से तंग आ चुके लोग यात्रा को काफी शानदार बता रहे हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार विफल साबित हो रही है। विकास कार्य ठप पड़े है देश एवं प्रदेश में हिन्दूत्ववादी विचारधारा की सरकारें चल रही हैं। इनका विकास से कोई लेना- देना नहीं है सपा मुखिया अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता की वकालत करते हुए सनी ने कहा कि पूरा प्रदेश अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाले समय में अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि सपा में ही दलितों एवं पिछड़ों को सम्मान दिया जाता है। आने वाले समय में सभी वर्गो के लोग बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होंगे। वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि प्रदेश की गूँगी बहरी सरकार अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराकर अंग्रेजी हुकुमत की याद ताजा कर दिया हैं पिछले एक पखवारे से अधिवक्ता समाज आन्दोलन व सड़क पर है उनकी मांगे सरकार नहीं मान रही हैं इससे बड़ा जुल्म क्या हो सकता है।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!