Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले के मिर्जा परिवार को कौन नहीं जानता, जिले समेत पूरा पूर्वांचल और देश के कोने कोने से आने वाले व्यापारियों के दिल में बसता है यह मिर्जा परिवार, मिर्जा परिवार पर जब भी कोई विपत्ति, कोई मुसीबत आती है तब उनके लाखों चाहने वाले लोग मिर्जा परिवार की सलामती के लिए ऊपर वाले से दुआ करते है। उक्त बातें लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे जिले के सबसे बड़े ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कही। दरअसल जिले के धौरहरा गांव के रहने वाले मिर्जा परिवार के सादाब मिर्जा के छोटे भाई नायाब मिर्जा का स्वास्थ्य गत दिनों खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां प्रारंभिक जांच में जब इस बात की पुष्टि हुई की उनकी पित्त की थैली में संक्रमण है तब डाक्टरों ने इस परिवार को ऑपरेशन का सलाह दिया। खुद को मिर्जा परिवार का एक सदस्य मानने वाले पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद को जब ये बात पता चली तब वो अपनी टीम और समर्थकों के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे और आपरेशन के बाद नायाब मिर्जा का कुशलक्षेम जाना। नायाब मिर्जा से उनकी तबियत आदि की जानकारी लेने वाले पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद ने उनके जल्द सेहत्याब और लंबी उम्र के लिए अल्लाह ताला से जहां दुआ मांगी वहीं सभी से ये अपील भी कि खुदा के नेक बंदे नायाब मिर्जा के अच्छे सेहत के लिए दुआ मांगे, ईश्वर से प्रार्थना करें।

नायाब मिर्जा का “मुमताज” ने जाना हाल, की लंबी उम्र की दुआ

 

संतकबीरनगर जिले के मिर्जा परिवार को कौन नहीं जानता, जिले समेत पूरा पूर्वांचल और देश के कोने कोने से आने वाले व्यापारियों के दिल में बसता है यह मिर्जा परिवार, मिर्जा परिवार पर जब भी कोई विपत्ति, कोई मुसीबत आती है तब उनके लाखों चाहने वाले लोग मिर्जा परिवार की सलामती के लिए ऊपर वाले से दुआ करते है।

उक्त बातें लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे जिले के सबसे बड़े ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कही। दरअसल जिले के धौरहरा गांव के रहने वाले मिर्जा परिवार के सादाब मिर्जा के छोटे भाई नायाब मिर्जा का स्वास्थ्य गत दिनों खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां प्रारंभिक जांच में जब इस बात की पुष्टि हुई की उनकी पित्त की थैली में संक्रमण है तब डाक्टरों ने इस परिवार को ऑपरेशन का सलाह दिया। खुद को मिर्जा परिवार का एक सदस्य मानने वाले पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद को जब ये बात पता चली तब वो अपनी टीम और समर्थकों के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे और आपरेशन के बाद नायाब मिर्जा का कुशलक्षेम जाना। नायाब मिर्जा से उनकी तबियत आदि की जानकारी लेने वाले पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद ने उनके जल्द सेहत्याब और लंबी उम्र के लिए अल्लाह ताला से जहां दुआ मांगी वहीं सभी से ये अपील भी कि खुदा के नेक बंदे नायाब मिर्जा के अच्छे सेहत के लिए दुआ मांगे, ईश्वर से प्रार्थना करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!