भारत विरोधी नारे लगाने, घर की महिलाओं के साथ छेड़कानी, तथा हत्या की धमकी का आरोप। तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
रिपोर्ट – कुलदीप मिश्र
संतकबीरनगर भतीजे का हैक किये गये इंस्टाग्राम पर किये गये पोस्ट पर भड़कर एक समुदाय विशेष के सैकडों लोगों ने बीती रात जुलूस निकाल कर भारत विरोधी नारे लगाते हुए पूर्व चेयरमैन श्रीमती संगीता वर्मा के घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़कानी किये तथा हत्या की धमकी दिया। ये आरोप लगाते हुए पूर्व चेयरमैन ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की हैं। दिए गये तहरीर में कहा गया है कि भारतीय संविधान, नियम कानून, प्रक्रिया का धज्जियाँ उड़ाकर कानून, प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था जिला और पुलिस प्रशासन को खुलेयाम चुनौती है मगहर के एक सम्प्रदाय विशेष के सैकड़ों युवाओं द्वारा एक राय व गोलबन्द होकर मेरे घर में घुसकर गाली गलौच जाननाल की धमकी देना। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले सभी उपद्रवियों को जेल के सलाखो के पीछे भेजा जाय।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मगहर की पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती संगीता वर्मा ने दिए गये तहरीर में कहा है कि मैं व मेरे परिवार के सभी सदस्य शांतप्रिय है। 17 अक्टूबर को मेरे भतीजे सचिन वर्मा के हैंक किये गये इंस्टाग्राम पर किसी उपद्रवी ने आपत्ति जनक पोस्ट किया था जिससे भतीजे का कोई सम्बन्ध व वास्ता सरोकार नही है। इसी को लेकर काजीपर तकिया बाजार बगैचा, शेरपुर सहित मगहर विभिन्न मुहल्लों के मुस्लिम युवको ने इंस्टाग्राम पर मेरे भतीजे को गाली व जान से मारने की धमकी दिये और दर्जन भर से उपर नामजद एवं लगभग 300 की संख्या में उपद्रवियों ने 17 अक्टूबर को समय रात्रि 8.30 बजे एक राय गोलबन्द होकर अपने अपने हाथों में लाठी डण्डा, भाला, तलवार लेकर हिन्दुस्तान मुर्दाबाद पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए मेरे घर के घर में घुस गये तथा कुछ लोगो ने मेरा घर चारों तरफ से घेर लिए तथा घर में उपस्थित घर की महिलाओं बच्चियों मां- बहन की अश्लील गालियां देते हुए छेडखानी किये तथा पेट्रोल डालकर घर फूंकने का प्रयास किये। भारी भीड इकट्ठा होने व राह चलते तमाम लोग मेरे घर आये और सम्प्रादायिक उपद्रवियों को समझाये बुझाये और भारी पुलिस बल आने की बात बताये तब जाकर उपद्रवी भागे तो किसी तरह घर के सदस्यों की जान बची। जाते जाते उपद्रवियों ने धमकी दिया कि जल्दी ही पूरी तैयारी के साथ मेरे घर में घुसकर पूरे परिवार को तलवार से मूली गाजर की तरह काटकर मौत की घाट उतार देंगे। उपद्रवियों की धमकी से मेरा पूरा परिवार आतंक व दहशत के साये में जी रहा है। मेरे व मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है तो मेरे घर को घेरने वाले उपद्रवी ही जिम्मेदार होंगे। उपद्रवी दशहरा लक्ष्मी पूजा, छठ पूजा में सम्प्रदायिक दंगा, आगजनी लूट-पाट फैलाने की साजिश, षडयंत्र में लगे है। श्रीमती संगीता वर्मा ने उपद्रवियों पर मुकदमा दर्जकर जेल रवाना करने की मांग की है।