Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पक्ष विपक्ष के नेताओं के बयान अखबारों से लेकर न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहें हैं। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर जिले के वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य तथा वरिष्ठ बीजेपी नेता अजय कुमार शर्मा का बयान अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मिल्कीपुर और दिल्ली चुनाव में विपक्ष की हार को प्रभु श्रीराम का अभिशाप बताते हुए अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रमंदिर "राम मंदिर" के निर्माण काल से ही इसका विरोध करने वालों ने लोकसभा चुनाव में अयोध्या में पार्टी को मिली हार पर जिस तरह वहां के वासियों का अपमान किया था, जिस तरह प्रभु राम और उनके मंदिर को लेकर विपक्ष अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे उसका दंड आज विपक्ष को मिल गया है।
    उन्होंने कहा कि मोदी-योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जब से डबल इंजन वाली सरकार काम कर रही है तब से 2017 के बाद का अयोध्याधाम और मिल्कीपुर क्षेत्र में विकास के जो अनगिनत कार्य हुए हैं, वह सबके सामने है। प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है भारतीय संस्कृति का एक ऐसा स्वरूप देखने को मिल रहा है, जिसमें आनंद आता है, वहां हिंदू संत भी हैं, सिख संत भी हैं और बौद्ध संत भी हैं, जो वहां आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रामभक्तों के खून से अयोध्या को लाल करने का रहा है। सपा की सरकार होती तो सैफई महोत्सव में डांस तो होता है, लेकिन महाकुंभ, अयोध्या और काशी जैसा धाम नहीं होता। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, जिससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने इतना झूठ और भ्रम फैलाया कि भाजपा संविधान को बदल देगी। बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर द्वारा इस देश के दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों को तरजीह दी गई है, उसे हम लोग खत्म करने वाले नहीं बल्कि और मजबूत बनाने वाले है। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अपराधी, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के सरगना अगर कोई है तो वे अखिलेश यादव एण्ड कम्पनी है। समाजवादी पार्टी का अपराधी माफियाओं से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, अगर समाजवादी पार्टी का अपराधी, माफियाओं से रिश्ता खत्म हो जाएगा तो समाजवादी पार्टी स्वयं खत्म हो जाएगी।

प्रभु राम के श्राप से विपक्ष को मिली मिल्कीपुर और दिल्ली में हार -“अजय शर्मा”

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पक्ष विपक्ष के नेताओं के बयान अखबारों से लेकर न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहें हैं। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर जिले के वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य तथा वरिष्ठ बीजेपी नेता अजय कुमार शर्मा का बयान अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मिल्कीपुर और दिल्ली चुनाव में विपक्ष की हार को प्रभु श्रीराम का अभिशाप बताते हुए अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रमंदिर “राम मंदिर” के निर्माण काल से ही इसका विरोध करने वालों ने लोकसभा चुनाव में अयोध्या में पार्टी को मिली हार पर जिस तरह वहां के वासियों का अपमान किया था, जिस तरह प्रभु राम और उनके मंदिर को लेकर विपक्ष अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे उसका दंड आज विपक्ष को मिल गया है।

    उन्होंने कहा कि मोदी-योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जब से डबल इंजन वाली सरकार काम कर रही है तब से 2017 के बाद का अयोध्याधाम और मिल्कीपुर क्षेत्र में विकास के जो अनगिनत कार्य हुए हैं, वह सबके सामने है। प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है भारतीय संस्कृति का एक ऐसा स्वरूप देखने को मिल रहा है, जिसमें आनंद आता है, वहां हिंदू संत भी हैं, सिख संत भी हैं और बौद्ध संत भी हैं, जो वहां आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रामभक्तों के खून से अयोध्या को लाल करने का रहा है। सपा की सरकार होती तो सैफई महोत्सव में डांस तो होता है, लेकिन महाकुंभ, अयोध्या और काशी जैसा धाम नहीं होता। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, जिससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने इतना झूठ और भ्रम फैलाया कि भाजपा संविधान को बदल देगी। बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर द्वारा इस देश के दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों को तरजीह दी गई है, उसे हम लोग खत्म करने वाले नहीं बल्कि और मजबूत बनाने वाले है। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अपराधी, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के सरगना अगर कोई है तो वे अखिलेश यादव एण्ड कम्पनी है। समाजवादी पार्टी का अपराधी माफियाओं से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, अगर समाजवादी पार्टी का अपराधी, माफियाओं से रिश्ता खत्म हो जाएगा तो समाजवादी पार्टी स्वयं खत्म हो जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!