Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर संतकबीरनगर जिले के विकास भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में सरकार का पक्ष रखते हुए विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह तथा जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने यूपी सरकार की 08 साल की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष रखी। MLC संतोष सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश को अपराध की नगरी के रूप में जाना जाता था। आज प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। अपराध अपने न्यूनतम स्तर पर है। योगी सरकार अपराधियों को तत्काल सजा दे रही है।विकास कार्यों का जिक्र करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। नए हाईवे और अंडरपास बन चुके हैं। यात्रा का समय आधा हो गया है। पहले जहां 10 घंटे लगते थे, अब 4-5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। इस अवसर पर MLC ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर सरकार सबका विकास कर रही है।अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों, मजदूरों एवं गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के गौरवशाली आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने केन्द्र सरकार के सफल 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के गौरवशाली आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के समापन दिन पर विकास भवन परिसर में  विभिन्न विभागों कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस, एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, नगर पालिका, विद्युत विभाग, फैमिली आई0डी0 स्टॉल, फार्मर रजिस्ट्री जागरूकता अभिायान, साइबर जागरूकता अभियान एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा असंगठित क्षेत्र नव प्रर्वतकों हेतु प्रर्वतन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर  सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह केन्द्र सरकार के सफल 10 वर्ष व प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के गौरवशाली 08 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री  एवं  मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों, मीडिया बन्धुओं एवं सम्मानित जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में विकास के हर क्षेत्र में जो एैतिहासिक प्रगति दर्ज की गई है वह अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर बिना किसी भेद-भाव के जरूरतमंदों एवं गरीबों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अपने संम्बोधन में कहा कि विगत 08 वर्षो में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार के कार्यों, नीतियों एवं संकल्पों का ही नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल गयी है। प्रदेश में अपराध मुक्त एवं भयमुक्त समाज का निर्माण हुआ है। सरकार की विकासवादी नीतियों एवं प्रदेश में सुरक्षा की गांरटी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि देश एवं दुनियाभर के निवेशक/उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहें विभिन्न योजनाओं जैसे-स्वच्छता मिशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजना, गरीबों हेतु शादी अनुदान योजना सहित विकास हेतु आवश्यक आधारभूत सुविधाओं जैसे विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सहित अनेक बिन्दुओं पर आशातीत सफलता से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित महाकुम्भ में लगभग 66 करोड़ लोगों ने सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से पवित्र स्नान किया, यह भी प्रदेश सरकार की उत्तम सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का प्रमाण है। इस अवसर पर  सदस्य, विधान परिषद व  जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव द्वारा प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के दिव्यांग/विधवा/आपदाग्रस्त लाभार्थीयों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसी क्रम में खादी ग्रामोद्योग, समाज कल्याण आपूर्ति विभाग, असंगठित क्षेत्र के वैज्ञानिक सोच के प्रतिभामान लोगों को मोमेन्टो/सम्मानपत्र/अंगवस्त्र/पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने मा0 सदस्य विधान परिषद, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी अधिकारीगणों, कर्मचारियों तथा उपस्थित सम्मानित जनता को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।  इस अवसर पर पी0डी0 संजय कुमार नायक, डी0सी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एल0बी0 सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरेाज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सम्बंधित अधिकारीगण व लाभार्थीगण तथा जन सामान्य आदि उपस्थित रहे।

MLC “संतोष” के साथ जि0पं0अ0 “बलिराम” ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!