Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संत कबीर नगर- जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति और पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान, सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्तपोषण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की अद्यतन प्रगति से समिति को अवगत कराया।

योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर जोर

जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई लीड बैंक और उपायुक्त उद्योग को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को उद्योग विभाग की तीनों योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करने और ODOP वित्त पोषण सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बैंक शाखा स्तर पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के MOU और पीएम विश्वकर्मा योजना पर गहन समीक्षा

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू (MoU) और जीबीसी (GBC) हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उद्यमी मित्रों को निर्देश दिया कि जो एमओयू धरातल पर उतरने वाले हैं, उनकी समस्याओं का निस्तारण कर शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कराएं। उन्होंने एलो और रेड कैटेगरी में आने वाले निवेशों का फॉलोअप करते हुए पृथक से बैठक कर समस्याओं का समाधान कराने और संबंधित अधिकारियों को निवेशकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में, उपायुक्त उद्योग ने पीएम विश्वकर्मा योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त उद्योग से समन्वय स्थापित कर पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन करते हुए पात्र/अपात्र सूची उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर शासन द्वारा नामित बबलू गुप्ता, राजेश कुमार नायक, राज्य कर अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, खलीलाबाद, संजय तिवारी, मैनेजर, यूपीसीडा, राज किशोर, आबकारी निरीक्षक, पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, एसबीआई लीड बैंक, एसजी मल्ल, उद्यान विभाग, अशोक कुमार यादव, फायर सर्विस विभाग, एस दीपक, भूगर्भ जल विभाग, बस्ती, मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उदय नारायण, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, अरविंद पाठक, अध्यक्ष, यूपी एसोसिएशन, संत कबीर नगर, सुभाष शुक्ला, महामंत्री, चैंबर ऑफ इंड, संत कबीर नगर, सर्वादानंद पाण्डेय, अध्यक्ष, पूर्वांचल उद्योग व्यापार, रितेश कुमार सिंह, अध्यक्ष संत कबीर नगर उद्यमी कल्याण समिति, विनीत चड्ढा, अमित जैन, सतविंदर सिंह जज्जी, जिलाध्यक्ष, यूपी उद्योग व्यापार संगठन, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत एमएसएमई विभाग, भारत सरकार द्वारा नामित सदस्य डोमिन विशेषज्ञ शिवशंकर विश्वकर्मा और विवेकानंद वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण, उद्यमीगण, और व्यापारीगण उपस्थित रहे।

DM ने की उद्योग-व्यापार और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर- जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति और पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान, सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्तपोषण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की अद्यतन प्रगति से समिति को अवगत कराया।

योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर जोर

जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई लीड बैंक और उपायुक्त उद्योग को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को उद्योग विभाग की तीनों योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करने और ODOP वित्त पोषण सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बैंक शाखा स्तर पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के MOU और पीएम विश्वकर्मा योजना पर गहन समीक्षा

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू (MoU) और जीबीसी (GBC) हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उद्यमी मित्रों को निर्देश दिया कि जो एमओयू धरातल पर उतरने वाले हैं, उनकी समस्याओं का निस्तारण कर शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कराएं। उन्होंने एलो और रेड कैटेगरी में आने वाले निवेशों का फॉलोअप करते हुए पृथक से बैठक कर समस्याओं का समाधान कराने और संबंधित अधिकारियों को निवेशकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में, उपायुक्त उद्योग ने पीएम विश्वकर्मा योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त उद्योग से समन्वय स्थापित कर पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन करते हुए पात्र/अपात्र सूची उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर शासन द्वारा नामित बबलू गुप्ता, राजेश कुमार नायक, राज्य कर अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, खलीलाबाद, संजय तिवारी, मैनेजर, यूपीसीडा, राज किशोर, आबकारी निरीक्षक, पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, एसबीआई लीड बैंक, एसजी मल्ल, उद्यान विभाग, अशोक कुमार यादव, फायर सर्विस विभाग, एस दीपक, भूगर्भ जल विभाग, बस्ती, मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उदय नारायण, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, अरविंद पाठक, अध्यक्ष, यूपी एसोसिएशन, संत कबीर नगर, सुभाष शुक्ला, महामंत्री, चैंबर ऑफ इंड, संत कबीर नगर, सर्वादानंद पाण्डेय, अध्यक्ष, पूर्वांचल उद्योग व्यापार, रितेश कुमार सिंह, अध्यक्ष संत कबीर नगर उद्यमी कल्याण समिति, विनीत चड्ढा, अमित जैन, सतविंदर सिंह जज्जी, जिलाध्यक्ष, यूपी उद्योग व्यापार संगठन, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत एमएसएमई विभाग, भारत सरकार द्वारा नामित सदस्य डोमिन विशेषज्ञ शिवशंकर विश्वकर्मा और विवेकानंद वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण, उद्यमीगण, और व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!