संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की और सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने और जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद, पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई और परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई।
परेड के उपरांत उन्होंने पुलिस लाइंस परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेस, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, कैंटीन, शस्त्रागार, डायल 112, आर्मी बैरक और परिवहन शाखा का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्ड रजिस्टरों की जांच की और सभी गार्ड कमांडरों को गार्ड की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
