संतकबीरनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनंद उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय इनरपत चौहान निवासी सीयर, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसे मैन्सिर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने 23 जून 2025 को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंद उर्फ मोनू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला अपराधों की संवेदनशीलता को देखते हुए, थाना महुली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकरन निषाद और कांस्टेबल अजीत गुप्ता शामिल थे।