Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आज दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्त के घर से की गई, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। घटना का विवरण विदित हो कि दिनांक 20.06.2025 को वादिनी द्वारा थाना मेंहदावल पर एक अभियोग (मु0अ0सं0 251/2025) पंजीकृत कराया गया था। वादिनी ने आरोप लगाया था कि विपक्षी अजय यादव ने उनके पुत्र का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आज दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्त अजय यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी मुडली थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे: प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह हे0का0 मोतीलाल हे0का0 अजय कुमार सिंह का0 दीपक गौतम

मेंहदावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आज दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्त के घर से की गई, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
घटना का विवरण
विदित हो कि दिनांक 20.06.2025 को वादिनी द्वारा थाना मेंहदावल पर एक अभियोग (मु0अ0सं0 251/2025) पंजीकृत कराया गया था। वादिनी ने आरोप लगाया था कि विपक्षी अजय यादव ने उनके पुत्र का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट भी की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आज दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्त अजय यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी मुडली थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:
प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह
हे0का0 मोतीलाल
हे0का0 अजय कुमार सिंह
का0 दीपक गौतम

Leave a Reply

error: Content is protected !!