Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर पुलिस ने 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगाम कसने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बखिरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, थाना बखिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। यह मामला तब सामने आया जब 02.07.2025 को थाना बखिरा में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 257/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर तुरंत कार्रवाई की। आज 09.07.2025 को वांछित अभियुक्त रविप्रकाश पुत्र राजाराम, निवासी सब्जी थाना कोतवाली बछरावां जनपद रायबरेली को करेली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे: उप-निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह कांस्टेबल प्रवेश यादव,महिला कांस्टेबल पारुल सिंह

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

संतकबीरनगर पुलिस ने ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगाम कसने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बखिरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, थाना बखिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
यह मामला तब सामने आया जब 02.07.2025 को थाना बखिरा में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 257/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर तुरंत कार्रवाई की। आज 09.07.2025 को वांछित अभियुक्त रविप्रकाश पुत्र राजाराम, निवासी सब्जी थाना कोतवाली बछरावां जनपद रायबरेली को करेली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
उप-निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह
कांस्टेबल प्रवेश यादव,महिला कांस्टेबल पारुल सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!