एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट मगहर द्वारा फलदार पौधों का किया गया वितरण
संंतकबीरनगर। रविवार को मेरा आँगन मेरी हरियाली 2.0 के अंतर्गत एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट मगहर द्वारा लोगो को फलदार पौधे वितरित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मेरा आँगन मेरी हरियाली 2.0 के अंतर्गत एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट मगहर द्वारा रविवार को मेरा आंगन मेरी हरियाली के तहत लोगों में फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी गौरव कुमार निषाद ने कहा कि यह हमारे पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है। वृक्षारोपण से न केवल वायु, जल और मिट्टी का संरक्षण होता है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन को कम करने, वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि पेड़ हवा से हानिकारक गैसों और प्रदूषकों को अवशोषित करते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। पेड़ मिट्टी को बांधकर रखते हैं, जिससे मिट्टी का कटाव कम होता है और जल संरक्षण में मदद मिलती है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, जो ग्रीनहाउस गैस है और जलवायु परिवर्तन का कारण बनती है।
जैव विविधता को बढ़ावा देना: वृक्ष विभिन्न प्रकार के पौधों और जानवरों के लिए आवास प्रदान करते हैं, जिससे जैव विविधता में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मुस्लिम पसमांदा महाज के जिला प्रभारी जुबेर अहमद शाह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।