Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- खलीलाबाद थाना क्षेत्र के इडवा गांव के निवासी सुरेंद्र दिवाकर (पुत्र रामरतन) पर सोमवार, 14 जुलाई 2025 को जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुई जब सुरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, सुरेंद्र दिवाकर जब सखे गांव के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी बारिश का पानी उनके वाहन से पास खड़े विपिन (पुत्र कंचन) पर पड़ गया। इसी बात से विपिन आक्रोशित हो उठे और सुरेंद्र को "मादरचोद, बहनचोद" जैसी गंदी गालियां देने लगे। जब सुरेंद्र ने गाली देने से मना किया, तो विपिन ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों, विद्यासागर, दामिनी और रत्ना मणि को बुला लिया। आरोप है कि सभी एकजुट होकर सुरेंद्र पर लात, घूंसे, लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान दामिनी, रत्ना मणि और विद्यासागर भी लगातार गालियां दे रहे थे। इस जानलेवा हमले में सुरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें चक्कर आने लगे। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर सुरेंद्र को बचाया। बताया गया है कि हमलावर मौके से जाते समय सुरेंद्र को जान से मारने की धमकी भी देकर गए। सुरेंद्र दिवाकर ने थाना खलीलाबाद में एक लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

युवक पर जानलेवा हमला: पानी के छींटे पड़ने से विवाद, गंभीर चोटें

 

संतकबीरनगर- खलीलाबाद थाना क्षेत्र के इडवा गांव के निवासी सुरेंद्र दिवाकर (पुत्र रामरतन) पर सोमवार, 14 जुलाई 2025 को जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुई जब सुरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, सुरेंद्र दिवाकर जब सखे गांव के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी बारिश का पानी उनके वाहन से पास खड़े विपिन (पुत्र कंचन) पर पड़ गया। इसी बात से विपिन आक्रोशित हो उठे और सुरेंद्र को “मादरचोद, बहनचोद” जैसी गंदी गालियां देने लगे। जब सुरेंद्र ने गाली देने से मना किया, तो विपिन ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों, विद्यासागर, दामिनी और रत्ना मणि को बुला लिया।
आरोप है कि सभी एकजुट होकर सुरेंद्र पर लात, घूंसे, लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान दामिनी, रत्ना मणि और विद्यासागर भी लगातार गालियां दे रहे थे। इस जानलेवा हमले में सुरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें चक्कर आने लगे। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर सुरेंद्र को बचाया। बताया गया है कि हमलावर मौके से जाते समय सुरेंद्र को जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
सुरेंद्र दिवाकर ने थाना खलीलाबाद में एक लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!