Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार के आदेश पर कृषि विभाग ने जिले में खाद की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान मेहदावल तहसील में स्थित उर्वरक गोदामों और दुकानों की जाँच की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें SSP और NPK सहित पाँच उर्वरक नमूनों को जाँच के लिए भेजा गया है। जाँच के दौरान मौर्य खाद बीज भंडार मेहदुपार में अभिलेख और स्टॉक बोर्ड सही नहीं पाए गए जिसके कारण दुकान का उर्वरक व्यवसाय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया। जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया उनमें मौर्य खाद बीज भंडार (मेहदुपार), अग्रहरि खाद भंडार (मेहदुपार), सुनील बीज भंडार, एग्री जंक्शन (पुनाया), सूर्यांश खाद भंडार, पांडेय एग्रो सेंटर, पांडेय खाद भंडार और परदेशी यादव खाद भंडार शामिल हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अगर जाँच में कोई भी नमूना अमानक पाया जाता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संतकबीरनगर जिले में खाद की दुकानों पर छापेमारी, लिए गए 05 नमूने 

संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार के आदेश पर कृषि विभाग ने जिले में खाद की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान मेहदावल तहसील में स्थित उर्वरक गोदामों और दुकानों की जाँच की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें SSP और NPK सहित पाँच उर्वरक नमूनों को जाँच के लिए भेजा गया है।
जाँच के दौरान मौर्य खाद बीज भंडार मेहदुपार में अभिलेख और स्टॉक बोर्ड सही नहीं पाए गए जिसके कारण दुकान का उर्वरक व्यवसाय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया।
जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया उनमें मौर्य खाद बीज भंडार (मेहदुपार), अग्रहरि खाद भंडार (मेहदुपार), सुनील बीज भंडार, एग्री जंक्शन (पुनाया), सूर्यांश खाद भंडार, पांडेय एग्रो सेंटर, पांडेय खाद भंडार और परदेशी यादव खाद भंडार शामिल हैं।
कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अगर जाँच में कोई भी नमूना अमानक पाया जाता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!