नाली सफ़ाई, जल जमाव का निस्तारण, मच्छर की दवा फंगिंग कराने की मांग की
संतकबीरनगर।
ग्राम पंचायत धुसुरा के राजस्व गाँव मदारपुर में गाँव के अंदर जाने के मुख्य मार्ग के अगल बगल खर पतवार उपजा हुवा है पाँच वर्षों में कभी खर पतवार पर राउंडअप या कोई दवा नही मराई जाती है हर तरफ़ नाली कचरे से ठसाठस भरी हुई है पिछले 5 वर्षों से यही कह कर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि सफाई कर्मी नही है तो रोस्टिंग से सफाई नही कराई जा सकती क्या रात दिन मच्छर के प्रकोप से ग्रामीण बहुत ही परेशान रहते हैं मच्छर की दवा न नालियों में छिड़की जाती है ना मशीन द्वारा फंगिंग की जाती है दो मुख्य नालियां मोती मस्जिद से पक्षिम दिशा में जाने वाली नाली एहतशाम चाचा के घर के सामने तक पूरी तरह जाम है जिसे ढक्कन हटा कर कभी साफ़ नही किया जाता है नीचे नाली पूरी तरह जाम पड़ी रहती है, इक़रार चाचा के घर से पीछे दिशा में पक्षिम तरफ ज़ुबैर चाचा के घर तक ये नाली तो तो प्रधान द्वारा कई बार मरम्मत कराई गई है लेकिन वाटर लेवर जस का तस ही बना हुवा है हर बार कहते हैं सही करा दूंगा इस बार वाटर लेवल लेकिन कार्यकाल खत्म होने में कुछ ही महीने बचे हैं नाली समस्या बनी हुई है सफाई तक के लिए लोग तरस रहे हैं प्रधान जी से उस मुहल्ले के लोग कह कह के थक चुके हैं इसी नाली की मपाई 5 फरवरी को जेई, पूर्व सचिव देव प्रताप सिंह प्रधान एक दो और ब्लॉक के अधिकारी के मौजूदगी में ज़ुबैर चाचा के घर से इक़रार चाचा के घर तक हुई थी उसके बाद अभी तक कोई काम नही हुवा है नाली के हालत के बारे में हमने कई बार सहायक विकास खण्ड अधिकारी से भी कहा वो कहते रहे आज देखता हूं कल आता हूँ फ़ोटो में दिख रहे जुमा मस्जिद के सामने वाली नाली जो अभी हाल में ही कुछ बन कर तैयार हुई है दोनो नालियों के बीच कीचड़ पानी जमा होता है। उन्होंने नाली सफ़ाई, जल जमाव का निस्तारण, मच्छर की दवा फंगिंग कराने की मांग की है।