
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर स्थित सियरा साथा चौराहे पर युवा पत्रकार मोहन राजभर के द्वारा खोले गए गारमेंट्स स्टोर का आज बीजेपी नेता वैभव चतुर्वेदी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। पत्रकार द्वारा शुरू किए गए ‘साड़ी महल’ और ‘यस यूग गारमेंट्स’ स्टोर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करने पहुंचे बीजेपी नेता वैभव चतुर्वेदी का पत्रकार मोहन राजभर, जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गोलू सिंह आदि के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद बीजेपी नेता वैभव चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच फीता काट कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम भी उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने पत्रकार मोहन राजभर को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी सुविधा है, जहां उन्हें विभिन्न प्रकार के गारमेंट्स और साड़ियों का संग्रह मिलेगा। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने भी मोहन राजभर को शुभकामनाएं दीं।
वहीं पत्रकार मोहन राजभर ने आए हुए अतिथियों खासकर बीजेपी नेता वैभव चतुर्वेदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि श्री वैभव जी मेरे एक ऐसे अभिभावक है जो समय समय पर मुझे स्नेह,आशीर्वाद और मार्गदर्शन देते रहते हैं, उन्हीं की ही प्रेरणा से मैं यह सब कुछ कर पाया हूं। पत्रकार मोहन राजभर ने अपनी प्रतिष्ठान के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे नए प्रतिष्ठान साड़ी महल’ और ‘यस यूग गारमेंट्स’ में ग्राहकों के लिए साड़ियों, कपड़ों और अन्य गारमेंट्स का एक विस्तृत संग्रह उपलब्ध है।