
संतकबीरनगर जिले के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम में आज रविवार को एक विशाल दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिले के जाने माने समाजसेवी व सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी करेंगे। आयोजन का शुभारंभ 11 बजे से तय है। इस प्रतियोगिता के आयोजक ब्रह्मशंकर भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित समय पर ही प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि माटी के इस खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है जिसका आज श्री चतुर्वेदी जी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।