नई दिल्ली: बस्ती जिले के प्रतिष्ठित कारोबारी तथा उद्यमी और समाजसेवी आरसी वर्मा ने हाल ही में दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसका मुख्य उद्देश्य उनके गृह जनपद बस्ती के विकास को लेकर विचार-विमर्श करना था। इस मुलाकात में दोनों के बीच बस्ती में विकास की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।
रियल एस्टेट के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले श्री वर्मा का नाम उनके सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मदद करके एक मिसाल कायम की थी। उनकी यह समाजसेवा सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा और भी बढ़ जाती है।
आरसी वर्मा, जो मूल रूप से बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक के रहने वाले हैं, जिनकी रक्षा मंत्री से यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका कारण सिर्फ यह नहीं है कि उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की, बल्कि इसलिए भी कि उनका जुड़ाव केवल व्यवसाय से नहीं, बल्कि जनसेवा से भी है। इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह बस्ती के विकास के लिए नए रास्ते खोल सकती है।