Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के खम्भरिया गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी की जनसेवा और जरूरतमंदों की मदद के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर सुकरौली गांव निवासी बड़े कारोबारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी हाजी शब्बीर ने उन्हें थार वाहन उपहार स्वरूप भेंट किया। इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और लोग इसे सामाजिक सेवा के प्रति सम्मान के रूप में देख रहे हैं। मुंबई में बड़े कारोबार का संचालन करने वाले हाजी शब्बीर लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय हैं। जरूरतमंद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सहायता के लिए वह हमेशा आगे रहते हैं तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार लोगों की मदद करते हैं। वहीं खम्भरिया गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी भी क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों तक प्रशासनिक मदद एवं जरूरी सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। बताया जाता है कि विकास चौधरी द्वारा क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे नेक और सामाजिक कार्यों ने हाजी शब्बीर को प्रभावित किया। विकास चौधरी की जनसेवा भावना और लोगों के प्रति उनके समर्पण से प्रसन्न होकर हाजी शब्बीर ने उन्हें थार वाहन उपहार स्वरूप भेंट कर दिया। इस अवसर पर दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। हाजी शब्बीर ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं थार वाहन उपहार में मिलने के बाद विकास चौधरी ने हाजी शब्बीर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का काम करेगा और वह भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों की सेवा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। जनसेवा के प्रति दो सामाजिक व्यक्तित्वों की इस पहल को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है।

प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी के जनसेवा कार्यों से प्रभावित होकर हाजी शब्बीर ने भेंट की थार, क्षेत्र में सराही जा रही पहल

संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के खम्भरिया गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी की जनसेवा और जरूरतमंदों की मदद के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर सुकरौली गांव निवासी बड़े कारोबारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी हाजी शब्बीर ने उन्हें थार वाहन उपहार स्वरूप भेंट किया। इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और लोग इसे सामाजिक सेवा के प्रति सम्मान के रूप में देख रहे हैं।

मुंबई में बड़े कारोबार का संचालन करने वाले हाजी शब्बीर लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय हैं। जरूरतमंद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सहायता के लिए वह हमेशा आगे रहते हैं तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार लोगों की मदद करते हैं। वहीं खम्भरिया गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी भी क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों तक प्रशासनिक मदद एवं जरूरी सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। बताया जाता है कि विकास चौधरी द्वारा क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे नेक और सामाजिक कार्यों ने हाजी शब्बीर को प्रभावित किया। विकास चौधरी की जनसेवा भावना और लोगों के प्रति उनके समर्पण से प्रसन्न होकर हाजी शब्बीर ने उन्हें थार वाहन उपहार स्वरूप भेंट कर दिया। इस अवसर पर दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। हाजी शब्बीर ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं थार वाहन उपहार में मिलने के बाद विकास चौधरी ने हाजी शब्बीर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का काम करेगा और वह भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों की सेवा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। जनसेवा के प्रति दो सामाजिक व्यक्तित्वों की इस पहल को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!