Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। जनसरोकारों से जुड़े रहने वाले खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा कद्दावर बीजेपी नेता दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रमों में पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक सबसे पहले दिल्ली के मॉडल टाउन से पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, शिवापति त्रिपाठी एवं वरिष्ठ शिक्षक गिरिजेश पति त्रिपाठी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पूज्य पिता, स्वर्गीय प्रकांड विद्वान पंडित जी के ब्रह्मभोज संस्कार में सहभागी होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जय चौबे मेहदावल निवासी वरिष्ठ पत्रकार तारेश सिंह के आवास पहुंचे, जहां उनकी माता के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अपनों का बिछड़ना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा है और ऐसे कठिन समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर अजय पांडे, संदीप सिंह, बब्बू पांडे, बिल्ला चौरसिया, बिन्नू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।

मेंहदावल पहुंचे पूर्व सदर विधायक जय चौबे : शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, ब्रह्मभोज में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

संतकबीरनगर। जनसरोकारों से जुड़े रहने वाले खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा कद्दावर बीजेपी नेता दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रमों में पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने का भरोसा दिया।

पूर्व विधायक सबसे पहले दिल्ली के मॉडल टाउन से पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, शिवापति त्रिपाठी एवं वरिष्ठ शिक्षक गिरिजेश पति त्रिपाठी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पूज्य पिता, स्वर्गीय प्रकांड विद्वान पंडित जी के ब्रह्मभोज संस्कार में सहभागी होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद जय चौबे मेहदावल निवासी वरिष्ठ पत्रकार तारेश सिंह के आवास पहुंचे, जहां उनकी माता के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अपनों का बिछड़ना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा है और ऐसे कठिन समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर अजय पांडे, संदीप सिंह, बब्बू पांडे, बिल्ला चौरसिया, बिन्नू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!