Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बना रहे संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के पटना खास गांव निवासी अभिनेता पुष्पेंद्र कुमार राय ने युवाओं से सोशल मीडिया की चकाचौंध के साथ शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रील बनाकर प्रतिभा दिखाना गलत नहीं है, लेकिन इसे जीवन का लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए। शिक्षा और ज्ञान ही ऐसी पूंजी है, जो जीवनभर साथ रहती है। पुष्पेंद्र कुमार राय भोजपुरी सिनेमा की चर्चित फिल्मों ‘घूंघट में घोटाला’ और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’ में अभिनय कर चुके हैं। उनका फिल्मी सफर स्थानीय स्तर से शुरू होकर भोजपुरी सिनेमा तक पहुंचा। अभिनय के प्रति रुचि और मेहनत के बल पर उन्होंने फिल्मों में काम करने का अवसर हासिल किया। अपने अभिनय के माध्यम से वह क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान पुष्पेंद्र कुमार राय ने अपने फिल्मी सफर और युवाओं की बदलती दिनचर्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया पर रील बनाने में समय दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्रतिभा दिखाने का अच्छा माध्यम हो सकता है, लेकिन इसके लिए पढ़ाई और भविष्य से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रील से लोकप्रियता कुछ समय के लिए मिल सकती है, लेकिन शिक्षा से मिली योग्यता और ज्ञान जीवनभर काम आता है। युवाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी प्रतिभा और हुनर को सामने लाने के लिए करना चाहिए, लेकिन पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। पुष्पेंद्र ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में भी मेहनत कर सकते हैं। खेल, अभिनय, कला, तकनीक या अन्य किसी क्षेत्र में प्रतिभा रखने वाले युवाओं को उसे निखारने का प्रयास करना चाहिए। सोशल मीडिया को साधन बनाएं, मंजिल नहीं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज का समय अवसरों से भरा है। जरूरत सिर्फ सही दिशा चुनने की है। शिक्षा मजबूत होगी तो प्रतिभा को सही मंच मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को पढ़ाई के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

भोजपुरी अभिनेता पुष्पेंद्र ने युवाओं को दिया शिक्षा का संदेश

 

 

संतकबीरनगर। भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बना रहे संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के पटना खास गांव निवासी अभिनेता पुष्पेंद्र कुमार राय ने युवाओं से सोशल मीडिया की चकाचौंध के साथ शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रील बनाकर प्रतिभा दिखाना गलत नहीं है, लेकिन इसे जीवन का लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए। शिक्षा और ज्ञान ही ऐसी पूंजी है, जो जीवनभर साथ रहती है।
पुष्पेंद्र कुमार राय भोजपुरी सिनेमा की चर्चित फिल्मों ‘घूंघट में घोटाला’ और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’ में अभिनय कर चुके हैं। उनका फिल्मी सफर स्थानीय स्तर से शुरू होकर भोजपुरी सिनेमा तक पहुंचा। अभिनय के प्रति रुचि और मेहनत के बल पर उन्होंने फिल्मों में काम करने का अवसर हासिल किया। अपने अभिनय के माध्यम से वह क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान पुष्पेंद्र कुमार राय ने अपने फिल्मी सफर और युवाओं की बदलती दिनचर्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया पर रील बनाने में समय दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्रतिभा दिखाने का अच्छा माध्यम हो सकता है, लेकिन इसके लिए पढ़ाई और भविष्य से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रील से लोकप्रियता कुछ समय के लिए मिल सकती है, लेकिन शिक्षा से मिली योग्यता और ज्ञान जीवनभर काम आता है। युवाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी प्रतिभा और हुनर को सामने लाने के लिए करना चाहिए, लेकिन पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।
पुष्पेंद्र ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में भी मेहनत कर सकते हैं। खेल, अभिनय, कला, तकनीक या अन्य किसी क्षेत्र में प्रतिभा रखने वाले युवाओं को उसे निखारने का प्रयास करना चाहिए। सोशल मीडिया को साधन बनाएं, मंजिल नहीं।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज का समय अवसरों से भरा है। जरूरत सिर्फ सही दिशा चुनने की है। शिक्षा मजबूत होगी तो प्रतिभा को सही मंच मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को पढ़ाई के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!