Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

वायरल वीडियो के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संतकबीरनगर। श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद और पथराव की घटना के बाद संतकबीरनगर पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान और कार्रवाई का सिलसिला तेज कर दिया है। पुलिस वायरल वीडियो के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बवाल में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट की जा सके। बताया गया कि विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान सपा सांसद पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव किए जाने तथा वाहन के शीशे तोड़े जाने की घटना सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहाँ कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजन की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गणेश प्रतिमा विसर्जन में बवाल के बाद पुलिस सख्त, उपद्रवियों की पहचान तेज

वायरल वीडियो के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संतकबीरनगर। श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद और पथराव की घटना के बाद संतकबीरनगर पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान और कार्रवाई का सिलसिला तेज कर दिया है। पुलिस वायरल वीडियो के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बवाल में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट की जा सके।

बताया गया कि विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान सपा सांसद पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव किए जाने तथा वाहन के शीशे तोड़े जाने की घटना सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी।

पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहाँ कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजन की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!