Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बवाल अब दोतरफा मुकदमेबाजी में बदल गया है। सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब विशाल कुमार की तहरीर पर सांसद समेत अन्य के खिलाफ भी एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है. तहरीर में विशाल ने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर की रात डीजे बंद होने को लेकर विवाद के दौरान वह सांसद की गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुआ, जिसके बाद उसके साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं सांसद की शिकायत में जुलूस के दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव और शीशा तोड़ने का आरोप लगाया गया है। एक ही घटना, दो मुकदमे और दोनों पक्षों के गंभीर आरोपों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। अब पुलिस वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

गणेश विसर्जन बवाल मामला : सपा सांसद और दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा

 

संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बवाल अब दोतरफा मुकदमेबाजी में बदल गया है। सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब विशाल कुमार की तहरीर पर सांसद समेत अन्य के खिलाफ भी एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है. तहरीर में विशाल ने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर की रात डीजे बंद होने को लेकर विवाद के दौरान वह सांसद की गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुआ, जिसके बाद उसके साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं सांसद की शिकायत में जुलूस के दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव और शीशा तोड़ने का आरोप लगाया गया है। एक ही घटना, दो मुकदमे और दोनों पक्षों के गंभीर आरोपों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। अब पुलिस वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!