Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

कई शिकायतों के बाद हरकत में आया प्रशासन, स्थल निरीक्षण कर समस्या के समाधान की दिशा में बढ़े कदम

संतकबीरनगर। पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की आवाज आखिरकार प्रशासन तक पहुंची। बारिश के दिनों में पानी से लबालब रहने वाले मार्ग को लेकर ग्रामवासी लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे थे। विद्यार्थियों, दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत पचपोखरी निवासी अब्दुल्ला पुत्र रजी अहमद ने जिलाधिकारी महोदया के समक्ष शिकायती पत्र प्रस्तुत किया। शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्थल निरीक्षण की कार्रवाई शुरू की है।

शिकायतों के बाद जांच की पहल

विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर अब्दुल्ला की ओर से 6 अगस्त और 10 अगस्त 2026 को IGRS पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसके अलावा 18 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया, जबकि 7 सितंबर को क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में निराशा थी। 24 सितंबर को जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र के साथ पूर्व में दिए गए सभी चारों शिकायतों और ज्ञापनों की प्रतियां संलग्न की गईं।

मौके पर पहुंची जांच टीम

25 सितंबर 2026 को शिकायत की जांच के लिए अवर अभियंता बृजेश कुमार पांडेय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, संतकबीरनगर की ओर से स्थानीय जनता के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता अब्दुल्ला सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी कराए गए। स्पॉट मेमो पर अधिकारी तथा स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर और मोहर अंकित हैं। प्रशासनिक कार्रवाई से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि बाजार के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। अब देखना यह है कि निरीक्षण के बाद जलनिकासी और मार्ग सुधार के लिए ठोस कदम कब तक उठाए जाते हैं।  

अब्दुल्ला की शिकायत पर DM का एक्शन, पचपोखरी बाजार में दूर हुई जलभराव की समस्या

कई शिकायतों के बाद हरकत में आया प्रशासन, स्थल निरीक्षण कर समस्या के समाधान की दिशा में बढ़े कदम

संतकबीरनगर।
पचपोखरी बाजार के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की आवाज आखिरकार प्रशासन तक पहुंची। बारिश के दिनों में पानी से लबालब रहने वाले मार्ग को लेकर ग्रामवासी लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे थे। विद्यार्थियों, दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत पचपोखरी निवासी अब्दुल्ला पुत्र रजी अहमद ने जिलाधिकारी महोदया के समक्ष शिकायती पत्र प्रस्तुत किया। शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्थल निरीक्षण की कार्रवाई शुरू की है।

शिकायतों के बाद जांच की पहल

विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत पचपोखरी के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर अब्दुल्ला की ओर से 6 अगस्त और 10 अगस्त 2026 को IGRS पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसके अलावा 18 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया, जबकि 7 सितंबर को क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी।

लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में निराशा थी। 24 सितंबर को जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र के साथ पूर्व में दिए गए सभी चारों शिकायतों और ज्ञापनों की प्रतियां संलग्न की गईं।

मौके पर पहुंची जांच टीम

25 सितंबर 2026 को शिकायत की जांच के लिए अवर अभियंता बृजेश कुमार पांडेय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, संतकबीरनगर की ओर से स्थानीय जनता के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता अब्दुल्ला सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी कराए गए। स्पॉट मेमो पर अधिकारी तथा स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर और मोहर अंकित हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि बाजार के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। अब देखना यह है कि निरीक्षण के बाद जलनिकासी और मार्ग सुधार के लिए ठोस कदम कब तक उठाए जाते हैं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!