Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की प्रतिष्ठित सूची में बनाई जगह, बॉटनी में 561वीं वैश्विक रैंकिंग हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान सेमरियावां/संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र सेमरियावां के ग्राम छपिया छितौना निवासी मास्टर शोऐब अख्तर,सपा नेता जावेद अख्तर के भतीजे डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शाहजहांपुर के गांधी फैज-ए-आम कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. अख्तर ने दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर के सहयोग से प्रकाशित वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. अख्तर को करियर और सिंगल-ईयर, दोनों श्रेणियों में स्थान मिला है। बॉटनी एवं प्लांट बायोलॉजी के क्षेत्र में उन्होंने 561वीं वैश्विक रैंकिंग हासिल की, जबकि सभी वैज्ञानिक क्षेत्रों को मिलाकर उनकी रैंकिंग 37,904वीं बताई गई है। सूची में शामिल 1,89,757 शोधकर्ताओं के बीच उनकी उपलब्धि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर पर्यावरण एवं कृषि विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शोध कर रहे हैं। उनके शोध के प्रमुख क्षेत्रों में प्लांट स्ट्रेस फिजियोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर, फाइटोरेमेडिएशन और पौधों एवं सूक्ष्मजीवों के बीच परस्पर क्रिया शामिल हैं। इन विषयों पर उनका शोध कृषि, पर्यावरण संरक्षण और पौधों के विकास से संबंधित वैज्ञानिक समझ को आगे बढ़ाने में सहायक है। वैज्ञानिकों की इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान प्राप्त करना उनके शोध कार्यों और अकादमिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है। उनकी सफलता से न केवल छपिया छितौना और सेमरियावां क्षेत्र, बल्कि जिले का भी गौरव बढ़ा है। यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो शिक्षा, विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। डॉ. अख्तर की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ सपा नेता जावेद अख्तर, सुहेल अख्तर, जलालुद्दीन कुरैशी, मास्टर अबू जफर, मशरूर आलम, अनवार आलम, सैयद आरिफ हुसैन, ताजुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. फिरोज अख्तर, सपा नेता मोहम्मद अहमद, जफीर अली करखी, मोहम्मद आजम, सफीकुर्रहमान, सैयद फिरोज अशरफ, महमूद आलम चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छपिया छितौना के डॉ. मो. सईद अख्तर ने रचा इतिहास, दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल

 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की प्रतिष्ठित सूची में बनाई जगह, बॉटनी में 561वीं वैश्विक रैंकिंग हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

सेमरियावां/संतकबीरनगर।
विकास क्षेत्र सेमरियावां के ग्राम छपिया छितौना निवासी मास्टर शोऐब अख्तर,सपा नेता जावेद अख्तर के भतीजे डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शाहजहांपुर के गांधी फैज-ए-आम कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. अख्तर ने दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर के सहयोग से प्रकाशित वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. अख्तर को करियर और सिंगल-ईयर, दोनों श्रेणियों में स्थान मिला है। बॉटनी एवं प्लांट बायोलॉजी के क्षेत्र में उन्होंने 561वीं वैश्विक रैंकिंग हासिल की, जबकि सभी वैज्ञानिक क्षेत्रों को मिलाकर उनकी रैंकिंग 37,904वीं बताई गई है। सूची में शामिल 1,89,757 शोधकर्ताओं के बीच उनकी उपलब्धि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर पर्यावरण एवं कृषि विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शोध कर रहे हैं। उनके शोध के प्रमुख क्षेत्रों में प्लांट स्ट्रेस फिजियोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर, फाइटोरेमेडिएशन और पौधों एवं सूक्ष्मजीवों के बीच परस्पर क्रिया शामिल हैं। इन विषयों पर उनका शोध कृषि, पर्यावरण संरक्षण और पौधों के विकास से संबंधित वैज्ञानिक समझ को आगे बढ़ाने में सहायक है।

वैज्ञानिकों की इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान प्राप्त करना उनके शोध कार्यों और अकादमिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है। उनकी सफलता से न केवल छपिया छितौना और सेमरियावां क्षेत्र, बल्कि जिले का भी गौरव बढ़ा है। यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो शिक्षा, विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

डॉ. अख्तर की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ सपा नेता जावेद अख्तर, सुहेल अख्तर, जलालुद्दीन कुरैशी, मास्टर अबू जफर, मशरूर आलम, अनवार आलम, सैयद आरिफ हुसैन, ताजुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. फिरोज अख्तर, सपा नेता मोहम्मद अहमद, जफीर अली करखी, मोहम्मद आजम, सफीकुर्रहमान, सैयद फिरोज अशरफ, महमूद आलम चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!