सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है वस्तुओं की खरीदारी हेतु उमड़ी भीड़ गाजियाबाद।  महानगर के रामलीला मैदान घंटाघर  में दस दिवसीय  गांधी शिल्प बाजार का आयोजन हो रहा है। कुशल हस्तशिल्पियों द्वारा हस्तनिर्मित  घरेलू उपयोग की  वस्तुएं अच्छे और सस्ते मूल्य पर  उपलब्ध है।शिल्प बाजार का  आयोजन जनता ग्रामीण  सेवा संस्थान जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश द्वारा  आयोजित किया जा रहा है  जो विकास आयुक्त  (हस्तशिल्प)  वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  प्रायोजित है। शिल्प बाजार में अनेक तरह की आकर्षित करने वाली वस्तुएं है जो खरीदारी एवं बिक्री हेतु उपलब्ध है। शिल्प बाजार में खरीदारी करने आए  श्रीमती शिल्पा वर्मा ने  बताया कि   गांधी शिल्प बाजार में  सभी सामान उत्कृष्ट  और अनोखे हैं। एक ही स्थान पर भारत के विभिन्न प्रांतों से आये हस्तशिल्पियों  द्वारा निर्मित उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पाद  खासकर सहारनपुर का सोफा, भदोही की कालीन, बनारसी साड़ियां सही दाम में मिल रही है। गांधी शिल्प बाजार के  आयोजक व संस्था के प्रबंधक ने बताया कि गांधी शिल्प बाजार  हर वर्ष की तरह इस बार भी  लगा हुआ है। महानगर दिल्ली एवं एनसीआर के  विभिन्न क्षेत्रों से लोग  आ रहे हैं  और सामानों की  खरीदारी  भी कर रहे हैं। गांधी शिल्प बाजार में विभिन्न प्रांतों से आये हुए प्रमुख वस्तुएं जिसमें भदोही का कारपेट, ड्राई फ्लावर,  खुर्जा का चीनी मिट्टी से निर्मित वस्तुएं, मधुबनी पेंटिंग, आगरा का लेदर, लखनऊ का चिकन, वाराणसी के जरी से निर्मित सूट एवं साड़ियां, कोल्हापुरी चप्पल, आगरा की ज्वेलरी जयपुर के आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सहारनपुर के वुड कार्विंग, पिलखुआ हापुर के हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, फ़िरोज़ाबाद के गिलास, पश्चिम बंगाल के आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि गृह सज्जा हेतु वस्तुए बिक्री हेतु उपलब्ध है।

गांधी शिल्प बाजार में सस्ते और अच्छे दामों पर मिल रही वस्तुएं

वस्तुओं की खरीदारी हेतु उमड़ी भीड़

गाजियाबाद।  महानगर के रामलीला मैदान घंटाघर  में दस दिवसीय  गांधी शिल्प बाजार का आयोजन हो रहा है। कुशल हस्तशिल्पियों द्वारा हस्तनिर्मित  घरेलू उपयोग की  वस्तुएं अच्छे और सस्ते मूल्य पर  उपलब्ध है।शिल्प बाजार का  आयोजन जनता ग्रामीण  सेवा संस्थान जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश द्वारा  आयोजित किया जा रहा है  जो विकास आयुक्त  (हस्तशिल्प)  वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  प्रायोजित है। शिल्प बाजार में अनेक तरह की आकर्षित करने वाली वस्तुएं है जो खरीदारी एवं बिक्री हेतु उपलब्ध है। शिल्प बाजार में खरीदारी करने आए  श्रीमती शिल्पा वर्मा ने  बताया कि   गांधी शिल्प बाजार में  सभी सामान उत्कृष्ट  और अनोखे हैं। एक ही स्थान पर भारत के विभिन्न प्रांतों से आये हस्तशिल्पियों  द्वारा निर्मित उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पाद  खासकर सहारनपुर का सोफा, भदोही की कालीन, बनारसी साड़ियां सही दाम में मिल रही है। गांधी शिल्प बाजार के  आयोजक व संस्था के प्रबंधक ने बताया कि गांधी शिल्प बाजार  हर वर्ष की तरह इस बार भी  लगा हुआ है। महानगर दिल्ली एवं एनसीआर के  विभिन्न क्षेत्रों से लोग  आ रहे हैं  और सामानों की  खरीदारी  भी कर रहे हैं। गांधी शिल्प बाजार में विभिन्न प्रांतों से आये हुए प्रमुख वस्तुएं जिसमें भदोही का कारपेट, ड्राई फ्लावर,  खुर्जा का चीनी मिट्टी से निर्मित वस्तुएं, मधुबनी पेंटिंग, आगरा का लेदर, लखनऊ का चिकन, वाराणसी के जरी से निर्मित सूट एवं साड़ियां, कोल्हापुरी चप्पल, आगरा की ज्वेलरी जयपुर के आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सहारनपुर के वुड कार्विंग, पिलखुआ हापुर के हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, फ़िरोज़ाबाद के गिलास, पश्चिम बंगाल के आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि गृह सज्जा हेतु वस्तुए बिक्री हेतु उपलब्ध है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!