Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी का जन्मदिन पर्यावरण बचाओ अभियान के नाम रहा। जन्मदिन के खास मौके पर एकेडमी परिसर में डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार जनों और राजनैतिक हस्तियों के साथ केक काटकर व वृक्षारोपण कर अपना जन्मदिन दिन मनाया। इस दौरान एकेडमी के प्रिंसिपल समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। अपने राजनैतिक गुरु के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने खास इंतज़ाम कर रखे थे। जन्मदिन के खास मौके की शुरूआत केक काटने से शुरू हुई जिसके बाद एकेडमी की एक्जक्यूटिव एमडी श्रीमती सविता चतुर्वेदी, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक शरद त्रिपाठी, नीतीश द्विवेदी समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं, शुभी देवी महिला कॉलेज के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय,जीपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, युवा समाजसेवी निहाल चन्द पांडेय, सपा नेता नित्यानंद यादव, महेंद्र यादव, उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री व वरिष्ठ रालोद नेता पुष्कर चौधरी, सतीश सिंह, अब्दुल्ला खान, अरविंद पांडेय समेत शहर भर की जानी मानी हस्तियों ने डॉ उदय को केक खिलाकर और बुके भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी तमाम समाजसेवियों और संभ्रांत लोगो के साथ वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिये और सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की। जन्मदिन के खास मौके पर उनके पारिवारिक सदस्यों में शामिल उत्तरप्रदेश बॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नाथनगर राकेश चतुर्वेदी के साथ आये हुए गणमान्य लोगों ने बुके भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का समापन सहभोज कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ।

हरियाली का संदेश देते हुए डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मनाया अपना जन्मदिन

संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी का जन्मदिन पर्यावरण बचाओ अभियान के नाम रहा। जन्मदिन के खास मौके पर एकेडमी परिसर में डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार जनों और राजनैतिक हस्तियों के साथ केक काटकर व वृक्षारोपण कर अपना जन्मदिन दिन मनाया। इस दौरान एकेडमी के प्रिंसिपल समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। अपने राजनैतिक गुरु के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने खास इंतज़ाम कर रखे थे। जन्मदिन के खास मौके की शुरूआत केक काटने से शुरू हुई जिसके बाद एकेडमी की एक्जक्यूटिव एमडी श्रीमती सविता चतुर्वेदी, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक शरद त्रिपाठी, नीतीश द्विवेदी समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं, शुभी देवी महिला कॉलेज के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय,जीपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, युवा समाजसेवी निहाल चन्द पांडेय, सपा नेता नित्यानंद यादव, महेंद्र यादव, उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री व वरिष्ठ रालोद नेता पुष्कर चौधरी, सतीश सिंह, अब्दुल्ला खान, अरविंद पांडेय समेत शहर भर की जानी मानी हस्तियों ने डॉ उदय को केक खिलाकर और बुके भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी तमाम समाजसेवियों और संभ्रांत लोगो के साथ वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिये और सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की। जन्मदिन के खास मौके पर उनके पारिवारिक सदस्यों में शामिल उत्तरप्रदेश बॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नाथनगर राकेश चतुर्वेदी के साथ आये हुए गणमान्य लोगों ने बुके भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का समापन सहभोज कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!