
संतकबीरनगर जिले में समाजवादी पार्टी के नेता जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने खुद के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए वृक्षारोपण कर सभी को हरियाली का संदेश दिया। इसके अलावा उनके समर्थकों और चाहने वालों ने बड़ी संख्या में उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए बड़े ही खास अंदाज में उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया। धनघटा तहसील क्षेत्र के आदर्श सैन्य एकेडमी हैंसर बाजार में उनके समर्थकों और हजारों युवाओं ने अपने चहेते नेता केडी यादव के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए उनसे केक कटवाया फिर उनको केक खिलाकर व बुके भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सपा नेता ने पीपल का पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और युवाओं से एक संकल्प लिया कि वह अपनी शक्ति का प्रयोग देश की रक्षा और समाज के विकास में लगाएंगे मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सपा नेता ने कहा कि क्षेत्र के युवा जो जरायम की दुनिया की चकाचौंध से प्रभावित होकर अपराध का दूसरा नाम बन रहे थे उन हाथों से हथियार छुड़ाकर देश सेना में भेजने का परिवर्तन एकेडमी द्वारा किया जा रहा है वह अपने आप में काबिले तारीफ है इस एकेडमी के द्वारा बच्चे आगे चलकर देश सेवा में अपना नाम रोशन करें इसी शुभकामना के साथ मैं सभी बच्चों को बधाई देता हूं इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव भंडारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बबलू भंडारी भोला कनौजिया सहदेव यादव जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव पहलवान नकुल यादव नन्हे यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे