Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   -ग्रीन ब्लॉक ,क्लीन ब्लॉक बनाने का संकल्प सेमरियावां। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक सेमरियावां में स्थित प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक और कंपोजीट विद्यालयों में खाली पड़ी भूमि पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए।शिक्षकों ने स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर ग्रीन ब्लॉक क्लीन ब्लॉक बनाने का संकल्प लिया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्त ने बताया की सेमरियावां ब्लॉक में कुल 141 परिषदीय विद्यालयों में 6615 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।जिन स्कूलों में पौधे लगाने हेतु भूमि उपलब्ध है वहां के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।पौधे के देखभाल हेतु शिक्षकों अभिभावकों को जागरूक किया गया।ग्रीन विद्यालय ,क्लीन विद्यालय हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया गया।सभी विद्यालयों के लक्ष्य निर्धारित किए। वन विभाग के सहयोग से नर्सरी और बीआरसी से पौधे वितरित किए गए। सभी नोडल संकुल शिक्षक,संकुल शिक्षक,प्रधानाध्यापक,शिक्षक,अनुदेशक,शिक्षामित्र एआरपी ने वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया। कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में नोडल शिक्षक जफीर अली ,शमा अजीज खान,मुबारक हुसैन,नुजहत बतूल,सरवरी खातून,किरण चौधरी,तय्यबा खातून,कम्मू बेगम,बुशरा उमर,सुरजन गोंड एवं विद्यालय के छात्रों ने वृक्षारोपण किया।

स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण-Report-एजाज अहमद

 

ग्रीन ब्लॉक ,क्लीन ब्लॉक बनाने का संकल्प

सेमरियावां। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक सेमरियावां में स्थित प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक और कंपोजीट विद्यालयों में खाली पड़ी भूमि पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए।शिक्षकों ने स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर ग्रीन ब्लॉक क्लीन ब्लॉक बनाने का संकल्प लिया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्त ने बताया की सेमरियावां ब्लॉक में कुल 141 परिषदीय विद्यालयों में 6615 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।जिन स्कूलों में पौधे लगाने हेतु भूमि उपलब्ध है वहां के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।पौधे के देखभाल हेतु शिक्षकों अभिभावकों को जागरूक किया गया।ग्रीन विद्यालय ,क्लीन विद्यालय हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया गया।सभी विद्यालयों के लक्ष्य निर्धारित किए। वन विभाग के सहयोग से नर्सरी और बीआरसी से पौधे वितरित किए गए।

सभी नोडल संकुल शिक्षक,संकुल शिक्षक,प्रधानाध्यापक,शिक्षक,अनुदेशक,शिक्षामित्र एआरपी ने वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया।
कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में नोडल शिक्षक जफीर अली ,शमा अजीज खान,मुबारक हुसैन,नुजहत बतूल,सरवरी खातून,किरण चौधरी,तय्यबा खातून,कम्मू बेगम,बुशरा उमर,सुरजन गोंड एवं विद्यालय के छात्रों ने वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!