Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
गोरखपुर - कहते हैं कि कभी भी गरीब, लाचार और पीड़ित मरीजों की सेवा जाया नही जाती, एक न एक दिन उसका अच्छा फल मनुष्य कोई जरुर मिलता है। ऐसा ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डॉक्टर गगन गुप्ता के साथ हुआ। डॉ गुप्ता का उनके लंबे चिकित्सकीय जीवन में उनके द्वारा किए गए तमाम उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत नेशनल आई.एम.ए. ने उनका चयन किया है। उनको आई.एम.ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेड क्वार्टर नई दिल्ली की उच्च सदस्यीय कमेटी के द्वारा प्रोफेसरशिप अवार्ड के लिये चयनित किया गया है। इस अवार्ड से उनको 5 सितम्बर को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि डा. गुप्ता ने वर्ष 2007 से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सफाई अभियान शुरू किया था। डॉ. गगन अपने रेजिडेंट चिकित्सक के रूप में कार्यकाल से ही गरीब मरीजों, लावारिस मरीजों इत्यादि मरीजों की सेवा में हमेशा तत्पर रहे हैं। तथा सभी लावारिस मरीजों को ठीक होने के उपरांत या तो उनके घर वालों का पता लगाके उनके घरवालों के साथ या मिशनरीज ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा होम में सभी दस्तावेज़ पूर्ण करते हुए अपने संरक्षण में पहुंचाते रहे हैं। डॉ. गगन ने कितने ही लोगों का निस्वार्थ तथा निशुल्क इलाज किया है, इसकी बानगी उनके सादे जीवन और व्यक्तित्व से भी दिखती है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण से उनका प्रेम उनके घर की बगिया में भी दिखता है, औषधीय पौधे तथा अन्य पौधों का उत्तम संग्रह है। यह उनका ही अथक प्रयास था की एक समय मेडिकल कॉलेज गुटका, खैनी, पान इत्यादि से मुक्त हो गया था। कोविड की प्रथम, द्वितीय लहर एवं उसके बाद भी उन्होंने अपनी व अपने परिवार की चिंता किये बिना अनवरत चिकित्सालय में कार्य किया जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। रिपोर्ट - शैलेश सिंह...

राष्ट्रीय कार्यकारिणी नेशनल द्वारा आई.एम.ए. प्रोफेसरशिप अवार्ड से सम्मानित होंगे डा. गगन गुप्ता।

गोरखपुर – कहते हैं कि कभी भी गरीब, लाचार और पीड़ित मरीजों की सेवा जाया नही जाती, एक न एक दिन उसका अच्छा फल मनुष्य कोई जरुर मिलता है। ऐसा ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डॉक्टर गगन गुप्ता के साथ हुआ। डॉ गुप्ता का उनके लंबे चिकित्सकीय जीवन में उनके द्वारा किए गए तमाम उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत नेशनल आई.एम.ए. ने उनका चयन किया है। उनको आई.एम.ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेड क्वार्टर नई दिल्ली की उच्च सदस्यीय कमेटी के द्वारा प्रोफेसरशिप अवार्ड के लिये चयनित किया गया है। इस अवार्ड से उनको 5 सितम्बर को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

बताते चलें कि डा. गुप्ता ने वर्ष 2007 से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सफाई अभियान शुरू किया था। डॉ. गगन अपने रेजिडेंट चिकित्सक के रूप में कार्यकाल से ही गरीब मरीजों, लावारिस मरीजों इत्यादि मरीजों की सेवा में हमेशा तत्पर रहे हैं। तथा सभी लावारिस मरीजों को ठीक होने के उपरांत या तो उनके घर वालों का पता लगाके उनके घरवालों के साथ या मिशनरीज ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा होम में सभी दस्तावेज़ पूर्ण करते हुए अपने संरक्षण में पहुंचाते रहे हैं।

डॉ. गगन ने कितने ही लोगों का निस्वार्थ तथा निशुल्क इलाज किया है, इसकी बानगी उनके सादे जीवन और व्यक्तित्व से भी दिखती है।

इसके अतिरिक्त पर्यावरण से उनका प्रेम उनके घर की बगिया में भी दिखता है, औषधीय पौधे तथा अन्य पौधों का उत्तम संग्रह है। यह उनका ही अथक प्रयास था की एक समय मेडिकल कॉलेज गुटका, खैनी, पान इत्यादि से मुक्त हो गया था।

कोविड की प्रथम, द्वितीय लहर एवं उसके बाद भी उन्होंने अपनी व अपने परिवार की चिंता किये बिना अनवरत चिकित्सालय में कार्य किया जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

रिपोर्ट – शैलेश सिंह…

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!