Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कोरम के आभाव में स्थागित हो गयी 21 मिनट तक चली सदन की कारवाई में खण्ड विकास अधिकारी/सचिव विनोद मणि त्रिपाठी ने कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया। इस दौरान सदन में पहुंचने से रोकने का पूर्व प्रमुख ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया। सेमरियावां ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रस्तावित बैठक लगभग 11 बजकर 7 मिनट पर शुरू हुई 21 मिनट तक चली सदन की कार्रवाई में खण्ड विकास अधिकारी/सचिव विनोद मणि त्रिपाठी ने कोरम का हवाला देते हुए कहा कि बैठक में 78 क्षेत्र पंचायत सदस्यो को शामिल होना था मौके पर 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचे इसीलिए कोरम के आभाव में बैठक स्थागित कर दी गयी। तो वहीं पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में मुझे और लगभग दो दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शामिल नहीं होने दिया गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। तो वहीं बैठक शुरू होने से पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य पति की हुई पिटाई होने का मामला प्रकाश में आया हैं। तो वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर अंशुमान मिश्रा और उपजिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने सेमरियावां ब्लॉक में पहुंचकर मामले का जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीडीओ से दूरभाष पर वार्ता हुई हैं उन्होंने कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित करने का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद पक्ष के आरोप को सुना गया हैं पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपी जायेगी।

संतकबीरनगर-क्षेत्र पंचायत की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित

 

संतकबीरनगर। शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कोरम के आभाव में स्थागित हो गयी 21 मिनट तक चली सदन की कारवाई में खण्ड विकास अधिकारी/सचिव विनोद मणि त्रिपाठी ने कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया। इस दौरान सदन में पहुंचने से रोकने का पूर्व प्रमुख ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया। सेमरियावां ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रस्तावित बैठक लगभग 11 बजकर 7 मिनट पर शुरू हुई 21 मिनट तक चली सदन की कार्रवाई में खण्ड विकास अधिकारी/सचिव विनोद मणि त्रिपाठी ने कोरम का हवाला देते हुए कहा कि बैठक में 78 क्षेत्र पंचायत सदस्यो को शामिल होना था मौके पर 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचे इसीलिए कोरम के आभाव में बैठक स्थागित कर दी गयी। तो वहीं पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में मुझे और लगभग दो दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शामिल नहीं होने दिया गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। तो वहीं बैठक शुरू होने से पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य पति की हुई पिटाई होने का मामला प्रकाश में आया हैं। तो वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर अंशुमान मिश्रा और उपजिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने सेमरियावां ब्लॉक में पहुंचकर मामले का जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीडीओ से दूरभाष पर वार्ता हुई हैं उन्होंने कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित करने का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद पक्ष के आरोप को सुना गया हैं पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपी जायेगी।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!