Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड पर शिफ्ट हुए दैनिक अख़बार हिंदुस्तान का आज भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यालय उद्घाटन अवसर पर जिला प्रभारी राजेश पांडेय व स्टॉफ रिपोर्टर राहुल राय के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे जिले के सर्वाधिक चर्चित सख्शियत समाजसेवी व सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी का जिला प्रभारी की अगुआई मे अख़बार के प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। अख़बार के नवीन कार्यालय उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला प्रभारी राजेश पांडेय समेत उपस्थित समस्त रिपोर्टर्स को बधाई देते हुए जन सरोकार्रों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दिये जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के समय मे स्वच्छ समाज के निर्माण मे मीडिया का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। मीडिया एक आईने जैसा होता है जो खबरों को सच और प्रमाणिक तौर पर प्रस्तुत करता है। खुद को भी दैनिक हिंदुस्तान का नियमित पाठक बताते हुए सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदुस्तान अखबार हमेशा की तरह लोगों के विश्वास पर खरा उतरे यही मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि अख़बार की कमान जहाँ अनुभवी पत्रकार राजेश जी के हाथों मे हैं वहीं स्टॉफ रिपोर्टर भी काफी मिलनसार स्वभाव के हैँ जो जनहित के मुद्दों पर प्रमुखता से खबरें लिखते हैं जिसपर हमने कार्यवाई भी होता देखा है।

 “हिंदुस्तान अख़बार” परिवार ने समाजसेवी “डॉ उदय” का किया सम्मान

 


संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड पर शिफ्ट हुए दैनिक अख़बार हिंदुस्तान का आज भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यालय उद्घाटन अवसर पर जिला प्रभारी राजेश पांडेय व स्टॉफ रिपोर्टर राहुल राय के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे जिले के सर्वाधिक चर्चित सख्शियत समाजसेवी व सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी का जिला प्रभारी की अगुआई मे अख़बार के प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। अख़बार के नवीन कार्यालय उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला प्रभारी राजेश पांडेय समेत उपस्थित समस्त रिपोर्टर्स को बधाई देते हुए जन सरोकार्रों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दिये जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के समय मे स्वच्छ समाज के निर्माण मे मीडिया का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। मीडिया एक आईने जैसा होता है जो खबरों को सच और प्रमाणिक तौर पर प्रस्तुत करता है। खुद को भी दैनिक हिंदुस्तान का नियमित पाठक बताते हुए सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदुस्तान अखबार हमेशा की तरह लोगों के विश्वास पर खरा उतरे यही मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि अख़बार की कमान जहाँ अनुभवी पत्रकार राजेश जी के हाथों मे हैं वहीं स्टॉफ रिपोर्टर भी काफी मिलनसार स्वभाव के हैँ जो जनहित के मुद्दों पर प्रमुखता से खबरें लिखते हैं जिसपर हमने कार्यवाई भी होता देखा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!