Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारी अपराधी माफिया नही है। व्यापारियों से ही देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती है और उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाना बहुत ही निन्दनीय है। श्री तिवारी शनिवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों के बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अपराधी व माफिया के रूप में जीएसटी अधिकारी व्यापारियों को न देखे अगर व्यापारी को धमकायेगे तो उनके ऊपर कार्यवाही होगी। भाजपा की सरकार व्यापारियों की सरकार और उनका अहित नही होने दिया जायेगा। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जीएसटी अधिकारी सम्मानित तरीके से प्रतिष्ठानों पर जॉच करें। यदि कोई कागज नही हो तो उसके विषय में जानकारी दे अभद्रता का रूख नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा एक दो दिन में गाईड लाईन जारी कर दिया जायेगा कि व्यापारी कौन-कौन से कागज बनवाये। उन्होंने कहा कि अफवाह से बचें इसका विशेष ध्यान रखा जाय। पिछले 4 दिनों से जीएसटी अधिकारियों के आतंक से परेशान होकर शनिवार को व्यापारी आक्रोशित होकर व्यापार संगठनों ने जहॉ खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा से गोला बाजार तक पैदल मार्च किया। वही दूसरे व्यापार संगठन ने समन्वय बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं को सुने। इस बैठक में खलीलाबाद सदर विधायक व एडीएम-एएसपी मौजूद रहे। बैठक में व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि, अमित जैन, बनार्जी लाल अग्रहरि, पुष्कर चौधरी, हरीराम वर्मा, सर्वदानन्द पाण्डेय, सतविन्दर पाल जज्जी, नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद श्याम सुन्दर वर्मा, हरीलाल गुप्ता, पेशकार अहमद, विकास गुप्ता, दानिश खॉ, प्रिस वर्मा, कन्हैया वर्मा, संजीव भाटिया, रिंकू सिंह श्रीनेत, पीयूष सिंह सहित व्यापारी समाज उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारी अपराधी माफिया नही है। व्यापारियों से ही देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती है और उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाना बहुत ही निन्दनीय है। श्री तिवारी शनिवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों के बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अपराधी व माफिया के रूप में जीएसटी अधिकारी व्यापारियों को न देखे अगर व्यापारी को धमकायेगे तो उनके ऊपर कार्यवाही होगी। भाजपा की सरकार व्यापारियों की सरकार और उनका अहित नही होने दिया जायेगा। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जीएसटी अधिकारी सम्मानित तरीके से प्रतिष्ठानों पर जॉच करें। यदि कोई कागज नही हो तो उसके विषय में जानकारी दे अभद्रता का रूख नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा एक दो दिन में गाईड लाईन जारी कर दिया जायेगा कि व्यापारी कौन-कौन से कागज बनवाये। उन्होंने कहा कि अफवाह से बचें इसका विशेष ध्यान रखा जाय। पिछले 4 दिनों से जीएसटी अधिकारियों के आतंक से परेशान होकर शनिवार को व्यापारी आक्रोशित होकर व्यापार संगठनों ने जहॉ खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा से गोला बाजार तक पैदल मार्च किया। वही दूसरे व्यापार संगठन ने समन्वय बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं को सुने। इस बैठक में खलीलाबाद सदर विधायक व एडीएम-एएसपी मौजूद रहे। बैठक में व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि, अमित जैन, बनार्जी लाल अग्रहरि, पुष्कर चौधरी, हरीराम वर्मा, सर्वदानन्द पाण्डेय, सतविन्दर पाल जज्जी, नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद श्याम सुन्दर वर्मा, हरीलाल गुप्ता, पेशकार अहमद, विकास गुप्ता, दानिश खॉ, प्रिस वर्मा, कन्हैया वर्मा, संजीव भाटिया, रिंकू सिंह श्रीनेत, पीयूष सिंह सहित व्यापारी समाज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!