Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले समेत पूरे प्रदेश मे जीएसटी टीम व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानो पर छापेमारी कर रही है जिसको लेकर सभी व्यापारी डरे सहमे है। GST को लेकर स्थानीय अफसरों ने ऐसा कोई उपाय नही किया जिसके चलते व्यापारियों मे GST जांच को लेकर एक अजीब सा खौफ देखने को मिल रहा है। व्यवसाई अपनी दुकानों को बंद रख रहें। जिले भर मे GST जांच को लेकर हड़कंप है, जांच किसकी होनी है? इसके दायरे मे कौन लोग आते हैं ये बात जिले के जिन अधिकारियों को अबतक प्रेस/मीडिया के माध्यम से व्यापारियों को अवगत करा देना चाहिए था वो अब तक नही जिसके चलते जांच से घबड़ा कर सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर ताला जड़ घर बैठ गये है।
जिले मे बीते दिनों GST विभाग की टीम द्वारा जब कुछ दुकानों पर छापेमारी की गयी तब खूब हंगामा खड़ा हुआ, व्यापारी नेताओं ने जांच के लिए पहुंची टीम के साथ जमकर बहसबाजी की, हालिया समय मे सदर विधायक के पास पहुंचे व्यापारी नेताओं ने इस संबंध मे मदद मांगी जिसपर विधायक ने बड़ा बयान देते हुए ऐसे अफसरों को चेतावनी दी थी। GST जांच को लेकर भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए मेंहदावल विधायक् अनिल त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल आगे आकर व्यापारियों के साथ नगर पंचायत मेंहदावल मे एक आवश्यक बैठक कर सभी को ये आश्वासन दिया कि कहीं से भी किसी व्यापारी का GST जांच के नाम पर उत्पीड़न नही होगा।
[video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0041.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0038.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0037.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0044.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0043.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0042.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0040.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0039.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221211-WA0023-1.mp4"][/video]   मेंहदावल मे आयोजित बैठक मे SDM और SO भी मौजूद रहें। यहाँ के व्यापारियों ने GST जांच को लेकर बारी बारी से अपनी बात विधायक और चेयरमैन प्रतिनिधि के सामने रखी जिसको सुनने के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैँ। व्यापारी कमजोर नही है,  GST जांच के बारे मे चल रहे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दीजिये, अगर जांच के नाम पर किसी का उत्पीड़न विभाग की टीम करने की सोंचेगी तो उसे पहले यह भी सोंचना पड़ेगा कि मेंहदावल की धरती शांत प्रिय रहती है, लेकिन जब जरूरत पड़ता है तो आग के शोला जैसा बन जाती है, हम व्यापारी हर तरह की लड़ाई लड़ना भी जानते हैं। हम जंग भी करना जानते है, उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान न दे,  अपने शटर को न बंद करें। व्यापारी चोर नही होता है पर आजकल अंजाने डर के चलते लोग दुकानों को बंद किये रखे हैं जिसके कारण लोग व्यापारी साथियों  चोर बता रहे हैं। इसलिए कोइ दुकान न बंद रखे, अगर कोई अधिकारी आएगा तो आपको तुरन्त फांसी नही लगा देगा, एक सुझाव देगा, अपना नियम कानून बताएगा उसके बाद कोई कार्यवाही करेगा। वहीं व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो जीएसटी के विभाग के अधिकारियों द्वारा छापे का कार्यक्रम किया जा रहा है। पर छापेमारी का तरीका गलत है, इस तरह की छापेमारी का तरीका गलत है, GST वाले डकैत की तरह छापेमारी कर भय पैदा कर दिये है। अधिकारियों ने छापेमारी को लेकर अगर समझदारी से काम लेते तो प्रदेश के कोने-कोने में  भय का माहौल नही होता। अधिकारियों ने इस प्रकार से जीएसटी को लेकर के छापे डाले, लग रहा था कि जैसे डाका डालने आए हैं और हथियारबंद होकर के हमारे पुलिस विभाग के लोगों को भी लेकर के करना बहुत ही निंदनीय है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा।
वहीं मौके पर व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए SDM ने कहा कि GST को लेकर जो भी शक सुबहा है उसको खत्म करने के लिए तहसील मे कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नही होगा, घबड़ाने की और डरने की इसमें कोई बात नहीं है, किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।

MLA व चेयरमैन प्रतिनिधि ने व्यापारियों को किया आश्वस्त, नही होगा उत्पीड़न

संतकबीरनगर जिले समेत पूरे प्रदेश मे जीएसटी टीम व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानो पर छापेमारी कर रही है जिसको लेकर सभी व्यापारी डरे सहमे है। GST को लेकर स्थानीय अफसरों ने ऐसा कोई उपाय नही किया जिसके चलते व्यापारियों मे GST जांच को लेकर एक अजीब सा खौफ देखने को मिल रहा है। व्यवसाई अपनी दुकानों को बंद रख रहें। जिले भर मे GST जांच को लेकर हड़कंप है, जांच किसकी होनी है? इसके दायरे मे कौन लोग आते हैं ये बात जिले के जिन अधिकारियों को अबतक प्रेस/मीडिया के माध्यम से व्यापारियों को अवगत करा देना चाहिए था वो अब तक नही जिसके चलते जांच से घबड़ा कर सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर ताला जड़ घर बैठ गये है।
जिले मे बीते दिनों GST विभाग की टीम द्वारा जब कुछ दुकानों पर छापेमारी की गयी तब खूब हंगामा खड़ा हुआ, व्यापारी नेताओं ने जांच के लिए पहुंची टीम के साथ जमकर बहसबाजी की, हालिया समय मे सदर विधायक के पास पहुंचे व्यापारी नेताओं ने इस संबंध मे मदद मांगी जिसपर विधायक ने बड़ा बयान देते हुए ऐसे अफसरों को चेतावनी दी थी। GST जांच को लेकर भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए मेंहदावल विधायक् अनिल त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल आगे आकर व्यापारियों के साथ नगर पंचायत मेंहदावल मे एक आवश्यक बैठक कर सभी को ये आश्वासन दिया कि कहीं से भी किसी व्यापारी का GST जांच के नाम पर उत्पीड़न नही होगा।

मेंहदावल मे आयोजित बैठक मे SDM और SO भी मौजूद रहें। यहाँ के व्यापारियों ने GST जांच को लेकर बारी बारी से अपनी बात विधायक और चेयरमैन प्रतिनिधि के सामने रखी जिसको सुनने के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैँ। व्यापारी कमजोर नही है,  GST जांच के बारे मे चल रहे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दीजिये, अगर जांच के नाम पर किसी का उत्पीड़न विभाग की टीम करने की सोंचेगी तो उसे पहले यह भी सोंचना पड़ेगा कि मेंहदावल की धरती शांत प्रिय रहती है, लेकिन जब जरूरत पड़ता है तो आग के शोला जैसा बन जाती है, हम व्यापारी हर तरह की लड़ाई लड़ना भी जानते हैं। हम जंग भी करना जानते है, उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान न दे,  अपने शटर को न बंद करें। व्यापारी चोर नही होता है पर आजकल अंजाने डर के चलते लोग दुकानों को बंद किये रखे हैं जिसके कारण लोग व्यापारी साथियों  चोर बता रहे हैं। इसलिए कोइ दुकान न बंद रखे, अगर कोई अधिकारी आएगा तो आपको तुरन्त फांसी नही लगा देगा, एक सुझाव देगा, अपना नियम कानून बताएगा उसके बाद कोई कार्यवाही करेगा। वहीं व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो जीएसटी के विभाग के अधिकारियों द्वारा छापे का कार्यक्रम किया जा रहा है। पर छापेमारी का तरीका गलत है, इस तरह की छापेमारी का तरीका गलत है, GST वाले डकैत की तरह छापेमारी कर भय पैदा कर दिये है। अधिकारियों ने छापेमारी को लेकर अगर समझदारी से काम लेते तो प्रदेश के कोने-कोने में  भय का माहौल नही होता। अधिकारियों ने इस प्रकार से जीएसटी को लेकर के छापे डाले, लग रहा था कि जैसे डाका डालने आए हैं और हथियारबंद होकर के हमारे पुलिस विभाग के लोगों को भी लेकर के करना बहुत ही निंदनीय है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा।

वहीं मौके पर व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए SDM ने कहा कि GST को लेकर जो भी शक सुबहा है उसको खत्म करने के लिए तहसील मे कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नही होगा, घबड़ाने की और डरने की इसमें कोई बात नहीं है, किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!