Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-विकासभवन में लगी प्रदर्शनी का डीएम.ने किया उद्घाटन     संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर सुभारम्भ किया। विकास भवन, संतकबीरनगर परिसर में प्रदेश सरकार की विकासपरक, लाभार्थीपरक एवं जनहितकारी योजनाओं जैसे- प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, किसान हित में कृषि सिंचाई योजना, खुशहाल किसान उत्तर प्रदेश की पहचान, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), युवाओं के सपने साकार, एक्सप्रेस-वे का विशाल नेटवर्क, निवेश का सुरक्षित परिवेश-नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सर्वाधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), आवास योजना, स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाये गये है। जिलाधिकारी संदीप कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार नें प्रदर्शनी में योजनाओं से सम्बन्धित लगाये गये किटों/स्लाइड्स का अवलोकन करते हुये उपस्थित लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब तक जो व्यक्ति प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से वंचित रह गये हैं, वे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर, उससे लाभान्वित होंगे। जिलाधिकारी ने जन सामान्य से प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी प्राप्त करने तथा उसका लाभ लेने की अपील किया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उपायुक्त मनरेगा जीशान रिजवी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती प्रियंका यादव, एआर को-आपरेटिव हरीराम, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-विकासभवन में लगी प्रदर्शनी का डीएम.ने किया उद्घाटन 

संतकबीरनगर-विकासभवन में लगी प्रदर्शनी का डीएम.ने किया उद्घाटन

 

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर सुभारम्भ किया। विकास भवन, संतकबीरनगर परिसर में प्रदेश सरकार की विकासपरक, लाभार्थीपरक एवं जनहितकारी योजनाओं जैसे- प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, किसान हित में कृषि सिंचाई योजना, खुशहाल किसान उत्तर प्रदेश की पहचान, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), युवाओं के सपने साकार, एक्सप्रेस-वे का विशाल नेटवर्क, निवेश का सुरक्षित परिवेश-नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सर्वाधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), आवास योजना, स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाये गये है। जिलाधिकारी संदीप कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार नें प्रदर्शनी में योजनाओं से सम्बन्धित लगाये गये किटों/स्लाइड्स का अवलोकन करते हुये उपस्थित लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब तक जो व्यक्ति प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से वंचित रह गये हैं, वे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर, उससे लाभान्वित होंगे। जिलाधिकारी ने जन सामान्य से प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी प्राप्त करने तथा उसका लाभ लेने की अपील किया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उपायुक्त मनरेगा जीशान रिजवी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती प्रियंका यादव, एआर को-आपरेटिव हरीराम, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!