Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-एक दिवसीय रोजगार मेले का विधायक गणेश चौहान ने किया उद्घाटन   संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में खण्ड विकास कार्यालय परिसर, नाथनगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक धनघटा गणेश चौहान ने किया। उन्होंने उपस्थित बेरोजगार प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी, ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक हर्बल्स, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलॉजी प्रा0लि0, जे0एम0डी0 मैनपावर साल्युशन प्रा0लि0 एवं भारतीय जीवन वीमा निगम ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 228 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सेे ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक हर्बल्स में एरिया ऑफिसर के पद पर 20, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलॉजी प्रा0लि0 में सेल्स मार्केटिंग के पद पर 40, जे0एम0डी0 मैनपावर साल्युशन प्रा0लि0 में असिस्टेन्ट आपरेटर के पद पर 12 एवं भारतीय जीवन वीमा निगम में अभिकर्ता के पद पर 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस प्रकार उक्त रोजगार मेले में कुल-88 प्रतिभागियों का चयन हुया। उक्त रोजगार मेले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, खण्ड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान, ए0डी0ओ पंचायत नाथनगर, प्लेसमेन्ट प्रभारी अमित रावत, अभिषेक पाठक, जय सिंह सोनकऱ, एम0आई0एस0 मैनेजर प्रशान्त मिश्रा, नितेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-एक दिवसीय रोजगार मेले का विधायक गणेश चौहान ने किया उद्घाटन 

संतकबीरनगर-एक दिवसीय रोजगार मेले का विधायक गणेश चौहान ने किया उद्घाटन

 

संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में खण्ड विकास कार्यालय परिसर, नाथनगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक धनघटा गणेश चौहान ने किया। उन्होंने उपस्थित बेरोजगार प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी, ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक हर्बल्स, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलॉजी प्रा0लि0, जे0एम0डी0 मैनपावर साल्युशन प्रा0लि0 एवं भारतीय जीवन वीमा निगम ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 228 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सेे ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक हर्बल्स में एरिया ऑफिसर के पद पर 20, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलॉजी प्रा0लि0 में सेल्स मार्केटिंग के पद पर 40, जे0एम0डी0 मैनपावर साल्युशन प्रा0लि0 में असिस्टेन्ट आपरेटर के पद पर 12 एवं भारतीय जीवन वीमा निगम में अभिकर्ता के पद पर 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस प्रकार उक्त रोजगार मेले में कुल-88 प्रतिभागियों का चयन हुया। उक्त रोजगार मेले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, खण्ड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान, ए0डी0ओ पंचायत नाथनगर, प्लेसमेन्ट प्रभारी अमित रावत, अभिषेक पाठक, जय सिंह सोनकऱ, एम0आई0एस0 मैनेजर प्रशान्त मिश्रा, नितेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!