Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 1 वर्ष पूरा होने पर आज सहयोगी दल निषाद पार्टी के विधान मंडल दल के नेता व मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री के साथ विकास पुस्तिका का विमोचन करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी महाराज की सरकार में आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, सरकार से हर वर्ग खुश है। आज किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल रहा है। बहन बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं है। प्रदेश पूरी तरह से अराजक मुक्त हो चला है। उन्होंने कहा कि गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत प्रचुर प्राकृतिक संपदा और संसाधन संपन्न होने के बावजूद यूपी लंबे समय तक अदूरदर्शी नेतृत्व के कारण अव्यवस्था एवं अराजकता का शिकार रहा है। शासन-प्रशासन में माफिया, अराजक और भ्रष्ट तत्वों का बोलबाला होने के कारण किसान, युवा, उद्यमी सहित समाज का हर वर्ग परेशान था। प्रदेश की आर्थिक स्थिति जर्जर थी और प्रशासनिक अराजकता चरम पर थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जनादेश के फलस्वरूप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की सेवा के लिए योगी आदित्यनाथ पर भरोसा किया है। शीर्ष नेतृत्व की इस कसौटी पर योगी खरे उतरे है। उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल एवं दूरदर्शिता से प्रदेश में न केवल कानून का राज एवं अमन-चैन कायम किया अपितु जर्जर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर सर्वसमवेशी विकास के मार्ग को भी प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अब तक के अपने सबसे बड़े 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपये के बजट के साथ 'वन ट्रिलियन डॉलर 'इकोनॉमी' बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू व पिछड़े राज्य की नहीं, बल्कि देश के अग्रणी राज्य के रूप में हो रही है। देश-दुनिया के निवेशकों को यह प्रदेश अपने बेहतर इन्फास्ट्रक्चर, पारदर्शी नीतियों और अपार सहूलियतों की वजह से आकर्षित कर रहा है। औद्योगिक घराने यहां अपने निवेश को सुरक्षित एवं ऊर्ध्वगामी मानकर उत्साहपूर्वक निवेश कर रहे हैं।
 

योगी जी की सरकार में हर वर्ग का हुआ उत्थान, विकास को मिली गति – “अनिल”

संतकबीरनगर– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 1 वर्ष पूरा होने पर आज सहयोगी दल निषाद पार्टी के विधान मंडल दल के नेता व मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री के साथ विकास पुस्तिका का विमोचन करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी महाराज की सरकार में आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, सरकार से हर वर्ग खुश है। आज किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल रहा है। बहन बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं है। प्रदेश पूरी तरह से अराजक मुक्त हो चला है। उन्होंने कहा कि गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत प्रचुर प्राकृतिक संपदा और संसाधन संपन्न होने के बावजूद यूपी लंबे समय तक अदूरदर्शी नेतृत्व के कारण अव्यवस्था एवं अराजकता का शिकार रहा है। शासन-प्रशासन में माफिया, अराजक और भ्रष्ट तत्वों का बोलबाला होने के कारण किसान, युवा, उद्यमी सहित समाज का हर वर्ग परेशान था। प्रदेश की आर्थिक स्थिति जर्जर थी और प्रशासनिक अराजकता चरम पर थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जनादेश के फलस्वरूप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की सेवा के लिए योगी आदित्यनाथ पर भरोसा किया है। शीर्ष नेतृत्व की इस कसौटी पर योगी खरे उतरे है। उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल एवं दूरदर्शिता से प्रदेश में न केवल कानून का राज एवं अमन-चैन कायम किया अपितु जर्जर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर सर्वसमवेशी विकास के मार्ग को भी प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अब तक के अपने सबसे बड़े 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपये के बजट के साथ ‘वन ट्रिलियन डॉलर ‘इकोनॉमी’ बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू व पिछड़े राज्य की नहीं, बल्कि देश के अग्रणी राज्य के रूप में हो रही है। देश-दुनिया के निवेशकों को यह प्रदेश अपने बेहतर इन्फास्ट्रक्चर, पारदर्शी नीतियों और अपार सहूलियतों की वजह से आकर्षित कर रहा है। औद्योगिक घराने यहां अपने निवेश को सुरक्षित एवं ऊर्ध्वगामी मानकर उत्साहपूर्वक निवेश कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!