Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोस्वामी द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बात चीत की गई तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हाल चाल लिए गए तथा अल्प वयस्क बंदियों के पठन पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी जेलर नयन कमल सिंह द्वारा बताया गया की कौशल विकास मिशन के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण का भी दिया जा रहा है। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जेलर नयन कमल सिंह, उप करापाल गीता रानी, फार्मासिस्ट धनश्याम श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक के के पांडेय, कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार, जेल वार्डर सिद्धार्थ, उमाशंकर, दीपक समेत प्राधिकरण के तरफ से प्राधिकरण से बलदेव, महेश कुमार उपस्थित रहें।

अपर जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण, दिया निर्देश

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोस्वामी द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बात चीत की गई तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हाल चाल लिए गए तथा अल्प वयस्क बंदियों के पठन पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी जेलर नयन कमल सिंह द्वारा बताया गया की कौशल विकास मिशन के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण का भी दिया जा रहा है। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जेलर नयन कमल सिंह, उप करापाल गीता रानी, फार्मासिस्ट धनश्याम श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक के के पांडेय, कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार, जेल वार्डर सिद्धार्थ, उमाशंकर, दीपक समेत प्राधिकरण के तरफ से प्राधिकरण से बलदेव, महेश कुमार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!